ब्रेकिंग न्यूज़, इराक़: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमले की ख़बर

इमेज स्रोत, Getty Images
इराक़ की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले की ख़बर सामने आई है.
रॉयटर्स के मुताबिक़, एक मिसाइल दूतावास की इमारत से टकराई, जिसके बाद वहां से धुआं उठता देखा गया. हालांकि नुक़सान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि मिसाइल अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर बने हेलिपैड पर गिरी.
वहीं एएफ़पी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दूतावास पर एक ड्रोन ने हमला किया.
यह हमला ऐसे समय हुआ जब बगदाद में हुए हमलों में ईरान समर्थित दो लड़ाकों के मारे जाने की ख़बर सामने आई थी.






