मोदी के 'सुपर कमिटमेंट' पर चुटकियाँ

मोदी

इमेज स्रोत, Other

प्रधानमंत्री के दफ्तर के ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को मोदी सरकार ने देश से एक और कमिटमेंट किया.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा - 'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सुपर कंप्यूटर सुपर कंप्यूटिंग करेंगे और सुपर कमिटमेंट की वजह बनेंगे.'

इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि भारत में कंप्यूटर कांग्रेस नेता राजीव गांधी <link type="page"><caption> की देन</caption><url href="https://twitter.com/abdullah_0mar/status/618399148350410752" platform="highweb"/></link> है और बीजेपी इसका श्रेय लेना चाहती है.

कई लोगों को ट्वीट समझ नहीं आया और कुछ लोगों न इस कमिटमेंट पर चुटकी ली.

आप भी पढ़िए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कुछ प्रतिक्रिया.

मोदी

इमेज स्रोत,

<link type="page"><caption> </caption><url href="https://twitter.com/gsurya/status/618416778310369280" platform="highweb"/></link><link type="page"><caption> विवेक सिंह</caption><url href="https://twitter.com/singhvivek73/status/618404884035956737" platform="highweb"/></link> का कहना है कि 'सुपर कंप्यूटर के सामने बैठे और सुपर होस्ट के मेहमान बने सुपर देश के सुपर प्रधानमंत्री ने क्या सुपर ट्वीट किया है.'

<link type="page"><caption> सूर्यनारायण गणेश</caption><url href="https://twitter.com/gsurya/status/618416778310369280" platform="highweb"/></link> लिखते हैं कि 'उम्मीद है मोदी नहीं कहेंगे कि क्लाउड क्लाउड कंप्यूटिंग करते हैं, और टाटा नैनो नैनो कंप्यूटिंग करता है.'

<link type="page"><caption> मोनिस</caption><url href="https://twitter.com/WhoIsMonis" platform="highweb"/></link> का कहना है कि 'मुझे नहीं पता कि 10 कोर वाले कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहा भी जा सकता है या नहीं.'

भारत के एक गांव में बारिश में स्कूल जाती बच्ची

इमेज स्रोत, AP

<link type="page"><caption> </caption><url href="https://twitter.com/Nilesh_Noor/status/618436085987672064" platform="highweb"/></link><link type="page"><caption> संजीत द्विवेदी</caption><url href="https://twitter.com/IasSanjeet/status/618398648397791232" platform="highweb"/></link> का सवाल है कि 'गांव-देहात में रहने वाले उन लोगों का क्या होगा जो पढ़ ही नहीं पाए हैं. कौन ठीक करेगा भारत में प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था?'

<link type="page"><caption> निलेश 'नूर'</caption><url href="https://twitter.com/Nilesh_Noor/status/618436085987672064" platform="highweb"/></link> कहते हैं कि प्रधानमंत्री के ऑफ़िस ने 'और एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर.... '

<link type="page"><caption> लक्षित पटेल</caption><url href="https://twitter.com/laxitlakkad/status/618766465802461184" platform="highweb"/></link> चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'अपने पास देश है, लोग हैं और ज़रुरत भी है. यहां तक कि सुपर कंप्यूटर भी है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं हैं.' <link type="page"><caption> केतन</caption><url href="https://twitter.com/ketanrdc2006/status/618448373843013632" platform="highweb"/></link> का सीधा सवाल है, 'क्या ये सेल्फ़ी लेगा.'

सेल्फ़ी

इमेज स्रोत, THINKSTOCK

कई लोगों को तो ट्वीट ही समझ नहीं आया.

<link type="page"><caption> दिलीप लोहिया</caption><url href="https://twitter.com/DILIPLOHIA/status/618465699367792640" platform="highweb"/></link>, <link type="page"><caption> अभिमन्यु वर्मा</caption><url href="https://twitter.com/abhiinxs/status/618469054735486977" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> अक्षय सिंह</caption><url href="https://twitter.com/NameShameHaters/status/618509322604011520" platform="highweb"/></link> को ट्वीट समझ ही नहीं आया.

<link type="page"><caption> मोहित जैन</caption><url href="https://twitter.com/mohit2jain/status/618445952307703808" platform="highweb"/></link> लिखते हैं 'मन तो कर रहा है की इसका पोस्टर बना के कमरे में चिपका दू! बस डर है कोई मतलब न पूछ ले...'

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>