You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मोदी सरकार में किस राज्य के सबसे ज़्यादा मंत्री?
रविवार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोदी सरकार में प्रधानमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 76 हो गई है.
सियासी रसूख के लिहाज से सरकार में उत्तर प्रदेश की हैसियत सबसे ज़्यादा है. यूपी से लोकसभा की 80 सीटें जिनमें 73 एनडीए के खाते में हैं और मोदी सरकार में इस सूबे से 13 मंत्री आते हैं.
यूपी के बाद महाराष्ट्र और बिहार का नंबर है जहां से सरकार में आठ-आठ मंत्री हैं. 40 सीटों वाले बिहार में एनडीए के पास 33 (जेडीयू मिलाकर) तो 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के पास 41 सांसद हैं.
इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने वाला है.
राज्यवार स्थिति
- गुजरात (5) - नरेंद्र मोदी, हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, पुरुषोत्तम रूपाला, जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर, मनसुख लाल मांडविया
- उत्तर प्रदेश (13) - राजनाथ सिंह, उमा भारती, मेनका गांधी, मुख्तार अब्बास नक़वी, संतोष गंगवार, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, वीके सिंह, शिव प्रताप शुक्ल, साध्वी निरंजन ज्योति, कृष्णा राज, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह
- महाराष्ट्र (8)- नितिन गडकरी, सुरेश प्रभु, अनंत गीते, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, रामदास अठावले, हंसराज गंगाराम अहीर, सुभाष भामरे
- बिहार (8)- राम विलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, राज कुमार सिंह, राम कृपाल यादव, अश्विनी चौबे, उपेंद्र कुशवाहा
- राजस्थान (6) - थावर चंद गहलोत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुन राम मेघवाल, छोटूराम चौधरी, पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत
- दिल्ली (4)- अरुण जेटली, हर्षवर्धन, स्मृति इरानी, विजय गोयल
- कर्नाटक (4)- सदानंद गौड़ा, अनंत कुमार, रमेश जिगाजिनागी, अनंत कुमार हेगड़े
- मध्य प्रदेश (4)- सुषमा स्वराज, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र कुमार, एमजे अकबर
- पंजाब (3)- हरसिमरत कौर बादल, हरदीप सिंह पुरी, विजय साम्पला
- हरियाणा (3)- चौधरी बिरेंदर सिंह, राव इंदरजीत सिंह, कृषणपाल गुर्जर
- आंध्र प्रदेश (2)- अशोक गजपति राजू (टीडीपी), वाईएस (चौधरी टीडीपी)
- ओडिशा (2)- जोएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान
- तमिलनाडु (2)- निर्मला सीतारमण, पी राधाकृष्णन
- पश्चिम बंगाल (2)- एसएस अहलूवालिया, बाबुल सुप्रियो
- झारखंड (2)- सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा
- हिमाचल प्रदेश (1)- जगत प्रकाश नड्डा
- गोवा (1)- श्रीपद नाइक
- जम्मू और कश्मीर (1)- जितेंद्र सिंह
- केरल (1)- एलफोंस कन्नांथनम
- छत्तीसगढ़ (1)- विष्णुदेव साईं
- असम (1)- राजेन गोहेन
- अरुणाचल प्रदेश (1)- किरन रिजिजू
- उत्तराखंड (1)- अजय टमटा
मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और सिक्किम ऐसे राज्य हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व हासिल नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)