स्पेन की मिरीया लालागुना रोयो मिस वर्ल्ड बनीं

इमेज स्रोत, AFP

स्पेन की मिरीया लालागुना रोयो को मिस वर्ल्ड 2015 चुना गया है. चीन के दक्षिणी शहर सान्या में उन्होंने 100 से भी ज़्यादा देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर ये ख़िताब जीता.

रूस की सोफिया निकिचुक को उपविजेता चुना गया जबकि इंडोनेशिया की मारिया हारफांती तीसरे स्थान पर रहीं.

चीन के सान्या शहर में हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल को दुनिया भर में लगभग एक अरब लोगों ने टीवी पर देखा.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, EPA

पिछले साल मिस वर्ल्ड चुनी गईं दक्षिण अफ्रीका की रोलेने स्ट्राउस ने रोयो को मिस वर्ल्ड का ताज सौंपा.

इमेज स्रोत, EPA

खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल रहीं भारत की अदिति आर्या और इंग्लैंड की नताशा हैमिंग्स टॉप 20 में भी जगह नहीं बना पाईं.

इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता विवादों में भी रही क्योंकि चीनी मूल की मिस कनाडा एनास्तासिया लिन को इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने दिया गया.

मिस कनाडा लिन को चीन जाने वाली विमान पर नहीं चढ़ने दिया गया था.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, मिस कनाडा लिन को चीन जाने वाली विमान पर नहीं चढ़ने दिया गया था.

एनास्तासिया चीन की धार्मिक नीति की आलोचक रही हैं और वो चीन प्रतिबंधित फागुन गोंगे मत की अनुयायी भी हैं.

पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 64 साल पहले लंदन में हुई थी जिसमें स्वीडन की किकि हाकोन्सन ने ताज जीता था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>