पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली लड़कियां किस हाल में हैं-ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियो कैप्शन, पटना में एक छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध मौत के बाद वहां रहने वाली छात्राएं परेशान हैं.
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली लड़कियां किस हाल में हैं-ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार की राजधानी पटना में एक छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध मौत के बाद वहां रहने वाली छात्राएं परेशान हैं.

बीते कुछ सालों में राष्ट्रीय कोचिंग संस्थानों की शाखाएं पटना में खुलने से बिहार के ग्रामीण इलाकों की छात्र-छात्राएं दिल्ली की बजाय पटना का रुख करने लगी हैं.

इसके चलते शहर में हॉस्टलों, खासकर गर्ल्स हॉस्टलों की संख्या बढ़ी है.

लेकिन छात्रा की संदिग्ध मौत ने हॉस्टलों की बुनियादी व्यवस्था के साथ-साथ लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को केंद्र में ला दिया है.

रिपोर्ट: सीटू तिवारी

वीडियो जर्नलिस्ट: शाहनवाज़ अहमद

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)