जंगल का जीवन

कौन बना वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ दी इयर.

 मछलियों के झुंड से होकर गुजरती ब्रूड्स ह्वेल.
इमेज कैप्शन, लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम ने 2015 के वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ दी इयर प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी है. पानी के अंदर की श्रेणी के विजेता हैं ऑस्ट्रेलिया के मिशेल अ. यह तस्वीर एक ब्रूड्स ह्वेल की है, जो कि मछलियों के झुंड से होकर गुजर रही है. यह तस्वीर दक्षिण अफ़्रीका में ली गई थी.
लाल लोमड़ी.
इमेज कैप्शन, कनाडा के शौकिया फ़ोटोग्राफ़र डॉन गुटोस्की को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया. लाल लोमड़ी की यह तस्वीर कनाडा के वापुस्क नेशनल पार्क में ली गई है.
पक्षियों की लड़ाई.
इमेज कैप्शन, चेक गणराज्य के 14 साल के आंद्रेज़ पेलानेक को पक्षियों की लड़ाई वाली इस तस्वीर के लिए युवा वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र चुना गया.
एडविन गिसब्रेस की तस्वीर.
इमेज कैप्शन, प्रतियोगिता की 18 श्रेणियों के लिए 96 से अधिक देशों से 42 हज़ार से अधिक प्रविष्टियां आई थीं. एडविन गिसब्रेस की इस तस्वीर को उभयचर और सरीसृप वर्ग का पुरस्कार मिला.
लाल पक्षियों की तस्वीर.
इमेज कैप्शन, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रकृति की विविधता को दिखाना था. इसमें जानवरों के व्यवहार से लेकर लैंडस्केप तक शामिल हैं. ज़ोनाथन जागट ने ब्राज़ील में सारस की तरह की लाल रंग की पक्षियों की यह तस्वीर खींची. उन्हें 15-17 साल आयुवर्ग में पुरस्कार मिला.
दी बाहिया डी केडिज नेचुरल पार्क की तस्वीर.
इमेज कैप्शन, स्पेन के एंडालुसिया के दी बाहिया डी केडिज नेचुरल पार्क में शैवालों की यह तस्वीर काफ़ी ऊंचाई से ली गई है.
ब्रोकन कैट्स नामक तस्वीर.
इमेज कैप्शन, जर्मनी/ ब्रिटेन के ब्रिटा जैश्चिनिस्की को सिंगल इमेज फ़ोटोजर्नलिस्ट का पुरस्कार मिला. ये बड़ी बिल्लियां चीन के गुइलिन के सेवन स्टार पार्क में प्रदर्शन कर रही हैं. इन शेरों और बाघों के दांत और पंजे निकाल लिए गए हैं. इस तस्वीर को नाम दिया गया है ' ब्रोकन कैट्स'.
लाल पैरों वाले इन बाज़ों की तस्वीर.
इमेज कैप्शन, इसराइल के एक खेत में लाल पैरों वाले इन बाज़ों की तस्वीर ली आमिर बेवडोव ने.
लोमड़ी की तस्वीर.
इमेज कैप्शन, रिचर्ड पीटर्स ने इंग्लैंड के सरे में स्थित अपने घर के पीछे निशाचरों पर अपना कैमरा फ़ोकस किया. कई महीने बार लोमड़ी की यह तस्वीर उन्होंने खिंची.
जुआन तापिया की तस्वीर.
इमेज कैप्शन, स्पेन के जुआन तापिया ने इस तस्वीर को लेने के लिए खिड़की के पास एक पुरानी पेंटिंग रख कर पक्षियों के उड़ान का इंतज़ार किया.