मणिपुरी फ़ीचर फ़िल्म 'बूंग' ने बाफ़्टा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

इमेज स्रोत, Mike Marsland/WireImage
बाफ़्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविज़न आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है. भारत की ओर से मणिपुरी भाषा की फ़ीचर फ़िल्म 'बूंग' को यह अवॉर्ड मिला है.
'बूंग' ने 'बेस्ट चिल्ड्रेन्स एंड फ़ैमिली फ़िल्म' कैटेगरी में यह अवॉर्ड जीता है. इसके साथ ही इस कैटेगरी में बाफ़्टा अवॉर्ड जीतने वाली यह पहली भारतीय फ़िल्म बन गई है.
इस साल बाफ़्टा में भारत से नॉमिनेट होने वाली यह एकमात्र फ़िल्म थी.
यह फ़िल्म फ़रहान अख़्तर के 'एक्सेल इंटरटेनमेंट' प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई थी. इसकी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं.
लंदन के रॉयल फ़ेस्टिवल हॉल में आयोजित समारोह में अवॉर्ड लेने के लिए फ़रहान अख़्तर, रितेश सिधवानी, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स मौजूद थे.





