ईरान के लिए इन मुस्लिम देशों ने जारी की चेतावनी

इमेज स्रोत, Getty Images
गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य देशों की रविवार को एक बैठक हुई. इस बैठक में ईरानी हमलों से हुए नुक़सान पर चर्चा की गई.
जीसीसी का कहना है कि नागरिक ठिकानों और रिहायशी इलाक़ों को निशाना बनाया गया.
जीसीसी में यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, क़तर और कुवैत शामिल हैं.
इन सभी देशों ने ईरान के हमलों की निंदा की और ईरान पर उनकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन का आरोप लगाया.
जीसीसी की और से जारी बयान में ईरान से हमले रोकने की अपील की गई.
हालांकि ग्रुप ने यह भी चेतावनी दी कि वह अपनी सुरक्षा की रक्षा के लिए 'सभी ज़रूरी क़दम' उठाएगा.




