जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद बोले ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर- हम दबाव में नहीं आएंगे

    किएर स्टार्मर

    इमेज स्रोत, Rasid Necati Aslim/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूके की संसद में बोलते हुए स्टार्मर ने कहा कि युद्ध में शामिल होना हमारे राष्ट्रीय हित में नहीं

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने के लिए बनाए जा रहे दबाव में नहीं आएंगे.

    उनकी यह टिप्पणी उस समय आई जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले साल तय हुई अमेरिका-यूके व्यापार डील की शर्तें कभी भी बदली जा सकती हैं.

    यूके की संसद में बोलते हुए स्टार्मर ने सांसदों से कहा, "यह हमारा युद्ध नहीं है. मुझ पर अलग रास्ता अपनाने के लिए बहुत दबाव डाला गया है और उस दबाव में कल रात जो हुआ वह भी शामिल है."

    उन्होंने आगे कहा, "मैं अपना मन नहीं बदलने वाला. मैं दबाव में नहीं झुकूंगा. हमारे राष्ट्रीय हित में इस युद्ध में शामिल होना नहीं है और हम ऐसा नहीं करेंगे. मुझे पता है मैं कहां खड़ा हूं."

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई दफ़ा ब्रिटेन और नेटो देशों की आलोचना कर चुके हैं, क्योंकि ये ईरान युद्ध में शामिल नहीं हुए.

  2. राहुल गांधी ने कहा- 'कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन...'

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Atul Kumar Yadav/ The India Today Group via Getty Images

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि छोटे राज्यों के साथ भी किसी क़ीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है.

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है. संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित किया था, जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है."

    उन्होंने कहा, "सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है. वो सिर्फ़ परिसीमन के ज़रिए सत्ता हथियाने का प्रयास है."

    राहुल गांधी ने कहा, "जाति जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से किसी हालत में हिस्सा चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हम दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के साथ भी किसी क़ीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे."

    दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को सांसदों को तीन ड्राफ़्ट बिल (मसौदा विधेयक) भेजे हैं. इनमें से दो में बड़े ऐतिहासिक बदलाव प्रस्तावित हैं.

    पहला, लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करना.

    दूसरा, संसद के निचले सदन यानी लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना.

  3. आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, क्या पाकिस्तान फिर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू करा पाएगा?

  4. 'उम्मीद है युद्ध फिर न शुरू हो, लेकिन लगता है होगा': अमेरिका से बातचीत नाकाम होने पर ईरानियों की चिंता

  5. ईरान ने बताया- 'अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है', पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?, ग़ोंचेह हबीबीज़ाद, बीबीसी फ़ारसी

    इस्माइल बक़ाई

    इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि ईरान को ज़रूरतों के हिसाब से यूरेनियम संवर्धन जारी रखना चाहिए

    ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उनका अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान चल रहा है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने बताया है कि पाकिस्तान अब भी मध्यस्थ बना हुआ है.

    इस्माइल बक़ाई ने कहा, "इसकी प्रबल संभावना है कि ईरान आज पाकिस्तान से आए एक प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी करेगा. यह बातचीत इस्लामाबाद में हुई पिछली मुलाक़ात का आगे का हिस्सा होगी और इसमें ईरान और अमेरिका के रुख़ पर विस्तार से चर्चा होगी."

    बक़ाई ने अमेरिका के उन आरोपों को ख़ारिज किया, जिनमें कहा गया था कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है.

    बक़ाई ने आगे कहा, "अपनी ज़रूरतों के हिसाब से यूरेनियम संवर्धन जारी रखने में सक्षम होना चाहिए, लेकिन संवर्धन के टाइप और लेवल पर बातचीत की संभावना है."

    गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान से अगले दौर की बातचीत की संभावना जताई थी.

  6. ईरान ने अमेरिका की किस बात से नाराज़ होकर युद्धविराम तोड़ने की धमकी दी?, ग़ोंचेह हबीबीज़ाद, बीबीसी फ़ारसी

    ईरानी सेना

    इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ख़ातम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी

    ईरान ने कहा है कि अमेरिका नाकेबंदी जारी रखता है और ईरानी जहाज़ों के लिए असुरक्षा पैदा करता है तो युद्धविराम तोड़ा जा सकता है.

    ख़ातम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा, "अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी जारी रखता है और ईरान के व्यापारिक जहाज़ों और तेल टैंकरों के लिए असुरक्षा पैदा करता है, तो यह युद्धविराम तोड़ने की शुरुआत होगी."

    अली अब्दुल्लाही ने कहा, "अमेरिका ऐसा करता रहा तो ईरान की सेना फ़ारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में किसी भी तरह का आयात-निर्यात नहीं होने देगी."

    गौरतलब है कि अमेरिका की ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी सोमवार से शुरू हुई. बुधवार को अमेरिकी सेना ने कहा कि पहले 24 घंटे में कोई जहाज़ नाक़ाबंदी पार नहीं कर पाया.

    जबकि ओमान की खाड़ी में छह व्यापारिक जहाज़ों को वापस लौटना पड़ा.

  7. झारखंड: हाईकोर्ट के दख़ल के बाद आठ महीने से लापता छात्रा का कंकाल बरामद, थाना सस्पेंड

  8. डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चिट्ठी लिखकर क्या कहा?

    डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, ANDREW CABALLERO-REYNOLDS / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिट्ठी लिखी थी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने चीन को एक पत्र लिखकर कहा था कि ईरान को हथियार न दें.

    डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार न भेजने पर सहमति जताई है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा, "जब मुझे रिपोर्ट मिली कि चीन ईरान को हथियार दे रहा है, तो मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक चिट्ठी लिखी और ऐसा न करने को कहा."

    ट्रंप ने बताया कि जिनपिंग ने जवाबी चिट्ठी लिखी और कहा कि चीन ऐसा नहीं कर रहा है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को "सबसे ख़राब समझौता" बताया. उन्होंने कहा, "इस समझौते ने ईरान को परमाणु हथियार तक पहुंचने का छोटा रास्ता दिया."

    ट्रंप ने यह भी कहा, "अगर अमेरिका ने पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम न गिराए होते तो ईरान इसराइल, उसके पड़ोसी देशों और अमेरिका पर परमाणु हथियार इस्तेमाल कर लेता."

    ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार दिया गया तो "दुनिया तबाह हो जाएगी."

  9. 'अमेरिका मध्य पूर्व में हज़ारों सैनिक और भेजने की तैयारी कर रहा है', वॉशिंगटन पोस्ट का दावा

    अमेरिकी सैनिक

    इमेज स्रोत, AFP PHOTO/ALEXANDER NEMENOV

    इमेज कैप्शन, सैनिकों को भेजना ईरान पर दबाव बढ़ाने का प्रयास बताया जा रहा (तस्वीर साल 2007 की है)

    अमेरिका आने वाले दिनों में मध्य पूर्व में हज़ारों सैनिकों को भेजने की योजना बना रहा है. यह जानकारी अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से दी है.

    माना जा रहा है कि यह क़दम ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर दबाव बढ़ाने और समझौते तक पहुंचाने की कोशिश के रूप में उठा रहा है.

    इसी तरह की रिपोर्ट समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी छापी है, लेकिन उसने कहा कि वह अभी तक इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है.

    दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की संभावना ज़ाहिर की है.

  10. सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी, यहां देखिए रिज़ल्ट

  11. कार्टून: बैलेंस भी ज़रूरी है

    कार्टून
    इमेज कैप्शन, लोकसभा की सीटें बढ़ने के प्रस्ताव पर आज का कार्टून.
  12. आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ मिलकर रचा गानों का एक नया संसार

  13. डोनाल्ड ट्रंप की 50 फ़ीसदी टैरिफ़ वाली धमकी पर चीन ने क्या कहा?

    लिन जियान

    इमेज स्रोत, VCG/VCG via Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक्स पोस्ट की (फ़ाइल फ़ोटो)

    चीन के विदेश मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को ख़ारिज किया है, जिनमें यह दावा किया गया था कि चीन ईरान को सैन्य मदद दे रहा है.

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "चीन पर ईरान को सैन्य मदद देने का आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी हैं."

    उन्होंने लिखा, "अगर अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर टैरिफ़ बढ़ाता है, तो चीन भी जवाबी क़दम उठाएगा."

    दरअसल, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता है, तो अमेरिका उसके सामान पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाएगा.

    इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग्वा जाकुन ने सोमवार को कहा था "चीन ने हमेशा कहा है टैरिफ़ वॉर से किसी का भला नहीं होता."

  14. न आरएसएस, न एबीवीपी बल्कि आरजेडी-जेडीयू में रहे सम्राट चौधरी कैसे बने बीजेपी की पसंद

  15. सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया, जानें कहां कर सकते हैं चेक

    स्टूडेंट्स

    इमेज स्रोत, Ravi Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में क़रीब 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे (फ़ाइल फ़ोटो)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

    रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा, उमंग ऐप या इसकी वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है.

    सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में क़रीब 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, इनमें 14 लाख के आसपास छात्र और 11 लाख के आसपास छात्राएं थीं.

    यह परीक्षा देश के 8 हज़ार से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की गई थी.

    परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना ज़रूरी है.

  16. ओवैसी बोले- 'ममता बीजेपी को न जितातीं तो आज ये दिन न देखना पड़ता', देखिए इंटरव्यू

  17. ईरान युद्ध की वजह से कैसे दुनिया मंदी की चपेट में आ सकती है?

  18. नास‍िक में टीसीएस के कर्मचार‍ियों पर यौन शोषण का आरोप: नौ एफ़आईआर में क्‍या-क्‍या है?

  19. अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद इन देशों के दौरे पर जा रहे पाकिस्तानी पीएम

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, FAYEZ NURELDINE/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत की संभावना जताई जा रही है (तस्वीर: शहबाज़ शरीफ़)

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ चार दिन की विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. वो सऊदी अरब, क़तर और तुर्की का दौरा करेंगे.

    यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने साझा की है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि शरीफ़ का सऊदी अरब और क़तर का दौरा "द्विपक्षीय संदर्भ" में होगा.

    तुर्की में शहबाज़ शरीफ़ अंतालिया डिप्लोमेसी फ़ोरम में हिस्सा लेंगे और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन समेत अन्य नेताओं से मुलाक़ात करेंगे.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रलाय का बयान

    इमेज स्रोत, X/ForeignOfficePk

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्रलाय की ओर से जारी किया गया बयान

    यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की संभावना जताई जा रही है.

    हालांकि, इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही थी.

    इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क पोस्ट के एक रिपोर्टर से कहा था कि इस्लामाबाद में अगले दो दिनों में कुछ हो सकता है.

  20. शहर से गांव तक, जब गैस की क़िल्लत से परिवार ने छोड़ दी दिल्ली - ग्राउंड रिपोर्ट