भारतीय वायुसेना के सुखोई विमान हादसे में दो अधिकारियों की मौत

इमेज स्रोत, @IAF_MCC/X
असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई.
भारतीय वायुसेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ़्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन की पुष्टि की है.
इससे पहले भारतीय वायुसेना ने गुरुवार रात एक सुखोई विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी थी.
भारतीय वायुसेना के मुताबिक़, Su-30 MKI ट्रेनिंग मिशन पर था. यह विमान असम के जोरहाट से क़रीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके़ में गिरा.
शुक्रवार सुबह भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि दोनों अधिकारी Su-30 विमान हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई.





