फ़िल्मफ़ेयर में 'दंगल' के सामने सब चित

इमेज स्रोत, DANGAL MOVIE
62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के अखाड़े में आमिर ख़ान की 'दंगल' ने सबको चित कर दिया. 'दंगल' की झोली में तीनों बड़े अवॉर्ड गए.
महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाने वाले आमिर को बेस्ट ऐक्टर, नितेश तिवारी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और 'दंगल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ख़िताब से नवाज़ा गया.
'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' के लिए आलिया भट्ट को बेहतरीन ऐक्ट्रेस के तौर पर दो नॉमिनेशन मिले थे. आलिया ने 'डियर जिंदगी' के साथ बाजी मारी.
'नीरजा' में नीरजा भनोत का किरदार निभाने वाली सोनम कपूर को बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया.

इमेज स्रोत, DEAR JINDAGI MOVIE
62वें फिल्मफेयर अवॉर्डस, 2017 की लिस्ट
बेस्ट ऐक्टर: आमिर खान (दंगल)
बेस्ट ऐक्ट्रेस: आलिया भट्ट (डियर ज़िंदगी)
बेस्ट फिल्म: दंगल
बेस्ट डायरेक्टर: नितेश तिवारी (दंगल)
फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट फिल्म): नीरजा
फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट ऐक्टर): शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और मनोज वाजपेयी (अलीगढ़)
फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट ऐक्ट्रेस): सोनम कपूर (नीरजा)
बेस्टर ऐक्टर (लघु फिल्म): मनोज वाजपेयी (तांडव)
बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू): अश्विनी अय्यर तिवारी (निल बट्टे सन्नाटा)
बेस्ट ऐक्टर (डेब्यू): दिलजीत दोसांज (उड़ता पंजाब)
बेस्ट ऐक्ट्रेस (डेब्यू): रितिका सिंह (साला खड़ूस)
बेस्ट डायलॉग: रितेश शाह (पिंक)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे ढिल्लन (कपूर ऐंड संस, सिंस 1921)
बेस्ट स्टोरी: शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे ढिल्लन (कपूर ऐंड संस, सिंस 1921)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: ऋषि कपूर (कपूर ऐंड संस, सिंस 1921)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: शबाना आज़मी (नीरजा)
फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: शत्रुघ्न सिन्हा
सर्वश्रेष्ठ संगीत: प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष स्वर): अरिजीत सिंह (टाइटल गीत: ऐ दिल है मुश्किल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला स्वर): नेहा भसीन (जग घूमेया- सुल्तान)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)














