 | |
भारत के वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बजट भाषण की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:- आर्थिक विकास दर का लक्ष्य 7-8 प्रतिशत.
- वर्ष 2007-2008 तक राजस्व घाटा ख़त्म करने का लक्ष्य.
- रक्षा संबंधित ख़र्चा 65300 करोड़ से बढ़ाकर 77000 करोड़ रुपए.
- आयकर छूट की सीमा एक लाख रुपए.
- वैट कर प्रणाली एक अप्रैल 2005 से लागू.
- अंत्योदय स्कीम के लिए 3500 करोड़ रुपए की सब्सिडी.
- एड्स की रोकथाम के लिए 259 करोड़ रुपए.
- वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.4 प्रतिशत.
- 150 सबसे ज़्यादा पिछड़े ज़िलों के लिए नई काम के बदले अनाज़ योजना.
- लघु उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए 100 करोड़ रुपए.
- ग़रीबी रेखा से नीचे दो करोड़ परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रावधान.
- संचार क्षेत्र में विदेशी पूँजी निवेश की सीमा बढ़ाकर 74 प्रतिशत और बीमा क्षेत्र में 49 प्रतिशत.
- बिहार के लिए 3225 करोड़ रुपए के पैकेज और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 5823 करोड़ का पैकेज.
- पिछड़े राज्यों के लिए 25000 करोड़ का फंड.
- शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान व तकनीक क्षेत्रों के साथ सर्व शिक्षा अभियान, काम के बदले अनाज और पीने के पानी के कार्यक्रमों के लिए 1000 करोड़ की वित्तीय सहायता.
सस्ता: ट्रैक्टर, डेयरी मशीन, कृषि सामग्री, कंप्यूटर, रसोई गैस चूल्हा, जूता, मछली, मोबाइल. महँगा: इस्पात, ताश, पान मसाला, माचिस, ब्लैक एंड व्हाइट टीवी, कॉंटेक्ट लेंस. | |  | | सुर्ख़ियो में | |
|