चंद्रयान 3 के रोवर प्रज्ञान के सामने जब गड्ढा आया तो क्या हुआ

चंद्रयान 3 के रोवर प्रज्ञान के सामने जब गड्ढा आया तो क्या हुआ

इसरो की तरफ़ से जारी की गई नई जानकारी में बताया गया है कि चांद की सतह घूमते हुए चंद्रयान 3 के रोवर प्रज्ञान के सामने एक बड़ी मुश्किल आने वाली थी, लेकिन रोवर प्रज्ञान उस मुश्किल में पड़ने से पहले ही बच गया.

चंद्रयान 3

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, चंद्रयान 3

दरअसल रोवर प्रज्ञान के चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर धीमे-धीमे चल रहा है. इसी दौरान 27 अगस्त को चलने के दौरान उसके आगे एक बड़ा क्रेटर (गड्ढा) आ गया था जिसके बाद उसने इस गड्ढे की तरफ जाने की बजाय अपना रास्ता बदल लिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)