'अगर सिलेंडर नहीं मिलेगा तो रात में भूखा ही सोना पड़ेगा'- ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियो कैप्शन, 'अगर सिलेंडर नहीं मिला तो भूखा ही सोना पड़ेगा'- ग्राउंड रिपोर्ट
'अगर सिलेंडर नहीं मिलेगा तो रात में भूखा ही सोना पड़ेगा'- ग्राउंड रिपोर्ट

मध्य पूर्व में जंग से शुरू हुआ तेल और गैस का संकट अब भारत के घरों तक पहुंच गया है.

कई लोग एलपीजी सिलेंडर की कमी के चलते इंडक्शन जैसे दूसरे विकल्पों का रुख़ कर रहे हैं, वहीं एक बड़ा तबका ऐसा भी है, जो मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना पका रहा है.

राजधानी दिल्ली की कई झुग्गी बस्तियों में रसोई गैस का संकट और बड़ा होता दिख रहा है.

सिलेंडर की किल्लत ने यहां रहने वाले लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मुश्किल बना दिया है.

इन लोगों से बात कर बीबीसी की टीम ने इनकी परेशानी जाननी चाही.

रिपोर्ट: शुभ राणा

एडिट: तारिक़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)