अफ़ग़ानिस्तान के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले, यहां बीबीसी की टीम ने क्या देखा?

वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले, यहां बीबीसी की टीम ने क्या देखा?
अफ़ग़ानिस्तान के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले, यहां बीबीसी की टीम ने क्या देखा?

अफ़ग़ानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने सोमवार को काबुल पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई.

बीबीसी पश्तो की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है.

तालिबान सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है.

जिस जगह पर हमला हुआ है, वहां बीबीसी की टीम भी पहुंची.

बीबीसी संवाददाता यामा बारिज़ ने मामले पर अधिक जानकारी दी.