रूस-यूक्रेन ने रिहा किए क़ैदी, क्या थम सकती है जंग?

वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन ने रिहा किए क़ैदी, क्या थम सकती है जंग?
रूस-यूक्रेन ने रिहा किए क़ैदी, क्या थम सकती है जंग?

रूस और यूक्रेन के बीच बड़े पैमाने पर जंग शुरू होने के बाद से ही दोनों ही देशों में कई युद्धबंदी बनाए गए. लेकिन हाल ही में क़ैदियों की बड़े पैमाने पर अदला बदली हुई है.

इस संघर्ष के बीच एक सौ नवासी यूक्रेनी सैनिक घर लौट रहे हैं. रूस के भी 150 सैनिक रिहा हुए हैं. इस समझौते की मध्यस्थता संयुक्त अरब अमीरात ने की है.

यूक्रेन में जहां पर क़ैदियों की अदला-बदली हुई, वहां बीबीसी संवाददाता विल वर्नन भी मौजूद थे. उन्होंने रिहा हुए कुछ लोगों से बात की. क्या इस बात की भी गुंजाइश है कि नए साल में इस मोर्चे पर युद्ध थमेगा, देखिए ये रिपोर्ट.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)