पश्चिम बंगाल में बेरोज़गार युवाओं के लिए लाई गई स्कीम, इस पर क्या बोले युवा
पश्चिम बंगाल में बेरोज़गार युवाओं के लिए लाई गई स्कीम, इस पर क्या बोले युवा
पश्चिम बंगाल में ऐसे कैंप लगाए गए हैं, जहां बेरोज़गार युवाओं को सरकार की तरफ से हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया गया है.
पश्चिम बंगाल की 'बांग्लार युवा साथी' योजना के तहत 21 से 40 साल के बेरोज़गार युवाओं को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है.
राज्य सरकार का कहना है कि 1 अप्रैल से इस योजना के तहत भुगतान शुरू हो जाएगा. पश्चिम बंगाल में बेरोज़गारी की स्थिति क्या है और ये 1500 रुपये कितने मायने रखते हैं?
बीबीसी संवाददाता इल्मा हसन और रुबाइयत बिस्वास ने कोलकाता में लगे ऐसे कुछ कैंप में पहुंचकर लोगों से जानना चाहा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



