चीनः जो कहते हैं 'मैं शिनजियांग से हूं'

फरहत आलिमजान

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

क़ुरबान जान समत कहते हैं, "मैं चीन के 20 से ज़्यादा शहरों में सैकड़ों लोगों से मिला. उनकी कहानियां मुझे अपना अभियान जारी रखने के लिए प्रेरित करती है."

चीन शिनजियांग में 'वीगर चरमपंथ' का सामना कर रहा है.

इससे निपटने के लिए चीन ने इस क्षेत्र में लोगों पर कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं.

<link type="page"><caption> चीन के शिनजियांग में क्यों भड़क रही है हिंसा?</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/05/140523_xinjiang_voilence_cause_sr.shtml" platform="highweb"/></link>

क़ुरबान जान बतौर फ़ोटोग्राफ़र लोगों के मन में शिनजियांग की नई छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

वो एक अभियान चला रहे हैं जिसका नाम है, "मैं शिनजियांग से हूं."

पहली तस्वीर फ़रहत अलिमजान की है. वो अपने बारे में बताते हैं, "मैं <link type="page"><caption> शिनजियांग के वीगर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/china/2011/09/110913_xinjiang_terror_ra.shtml" platform="highweb"/></link> से हूं. मैंने कम्यूनिकेशन यूनिवर्सिटी चाइना से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. मैं एक रॉक बैंड से जुड़ा हूं और गिटार बजाता हूं."

पढ़िए शिनजियांग के लोग की कहानी

एलिक अब्दुररहीम

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

यह तस्वीर एलिक अब्दुर्रहीम की है. वो कहते हैं, "मैंने 1982 के दौरान उरुम्क़ी में रेस्तरां खोला. उस समय चीन सुधारों के दौर से गुजर रहा था." वो चाहते हैं कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे यहां की परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहें.

निफ़िसे नेहमत

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

35 वर्षीय नफ़ीसा नेमत चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पॉलिटिकल साइंस एंड लॉ में स्नातक की पढ़ाई की है. डेढ़ साल के एक बेटे की माँ नफ़ीसा कहती हैं, "इस साल मैंने अमरीका के इमोरी विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई शुरू की है. मेरा सपना पीपुल्स कांग्रेस की सदस्य बनना है और मैं जातीय अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना चाहती हूं."

झांग झिकियांग

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

35 वर्षीय झांग झिकियांग <link type="page"><caption> शिनजियांग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/12/131216_xinjiang_clash_ra.shtml" platform="highweb"/></link> के रहने वाले हैं. उनका ताल्लुक यहां की हान आबादी से है. वे शेनझेन में मोबाइल फ़ोन की दुकान चलाते हैं. झांग कहते हैं, "कज़ाकिस्तान में कारोबार करने के दौरान मैं मुस्लिम हो गया. मैं अब पांचों वक़्त की नमाज़ पढ़ता हूँ. मेरा सपना इस साल शादी के लिए एक मुस्लिम लड़की तलाश करना है."

बेइरता और बेइन

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

बेइरता और बेइन पति-पत्नी हैं. 30 वर्षीय बेइरता चीन में तिब्बत के पहले बैंड के लिए गिटार बजाते थे और उनकी पत्नी एक गायिका हैं. पारंपरिक मंगोल शादियों में हिस्सा लेने वाले बेइरता कहते हैं, "हम इस साल अपना बैंड स्थापित करना चाहते हैं."

मेमेडिक दिलकर

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

मेमेडिक दिलकर का सपना चीन के मिंज़ू विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने के बाद एक अच्छी नौकरी पाना है. 24 वर्षीय मेमेडिक शिनिजियांग के ताशकुरगान कस्बे के रहने वाले हैं.

तिलिवाल्दी सिदिक

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

30 वर्षीय तिलिवाल्दी सिदिक स्थानीय स्कूल में बच्चों को चीनी भाषा पढ़ाते हैं. वे चीन के एक विश्वविद्यालय से वीगर भाषा में मास्टर्स की पढ़ाई रहे हैं.

शाकत रिपिक, शिनजियांग

इमेज स्रोत, KURBANJAN SAMAT

शिनजियांग के रहने वाले शाकत रिपिक कहते हैं कि ऐसा डॉक्टर खोजना मुश्किल है जो वीगर भाषा बोलता हो. वर्तमान में चीन के सैन्य अस्पताल में डॉक्टर के रूप में काम करने वाले रिपिक कहते हैं कि जब शिनजियांग के लोगों को कोई परेशानी होती है तो वो मेरे पास आते हैं.

बीबीसी ने क़ुरबान जान के साथ एक विषय पर तस्वीरें खींचने के दौरान पाया कि एक कंपनी में उनको शिनजियांग के पहचान पत्र के कारण प्रवेश करने से रोक दिया गया.

वो कहते हैं, "कुछ साल पहले मैं ऐसी घटना पर अपना आपा खो देता, लेकिन अब नहीं क्योंकि मुझे पता है कि गुस्सा करने से कोई बदलाव नहीं आता."

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>