समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव होंगे. इसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस वजह से राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो गई.

सारांश

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा पर स्टूडेंट्स ने यूं मनाया जश्न
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • तमिलनाडु के सीएम विजय
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • लखीसराय में भगदड़ से सात लोगों की मौत
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम के होटल में आग से 7 लोगों की मौत
  • जेसीबी में बैठकर उफनते नाले को पार करती महिलाएं

लाइव कवरेज

रौनक भैड़ा, दीपक मंडल

  1. अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    'यह भारत का अहम हिस्सा': कश्मीर में दिया गया अमेरिकी राजदूत का बयान पाकिस्तान के लिए कैसा है?

    शहज़ाद भट्टी कौन है जिसके नेटवर्क का नाम अमित शाह और एनआईए ने लिया है

    'माँ के लव स्कैमर को खोजने के लिए मैं सात समंदर पार गया'

    असम में बाढ़ के दौरान दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मदद के लिए उठे कई हाथ - ग्राउंड रिपोर्ट

  2. इराकी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने किस बात के लिए की ईरान की तारीफ़

    इराक और ईरान

    इमेज स्रोत, IRNA

    इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने ईरान के समर्थन के रुख़ की तारीफ़ की है.

    उन्होंने एक दशक पहले आईएसआईएस के ख़िलाफ़ युद्ध के दौरान इस समर्थक रुख़ की तारीफ़ की है.

    ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक अल-जैदी ने यह बयान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के साथ एक बैठक में दिया, जो इराक की आधिकारिक तीन दिवसीय यात्रा पर बगदाद पहुंचे हैं.

    इस मौके पर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने ईरान और इराक के बीच संबंधों को और व्यापक बनाने के लिए इराकी सरकार की कोशिश की तारीफ़ की.

    उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के साझा हितों को देखते हुए आपसी सहयोग को और बढ़ावा देना जरूरी है.

  3. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है?

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां भी है वो गठबंधन में शामिल दलों की वजह से है

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी गठबंधन में शामिल दलों की बदौलत जीत रही है.

    उन्होंने कहा, ''गठबंधन में शामिल दल ज़्यादा सीटों के लिए दावा कर रहे हैं. उनकी वजह से भारतीय जनता पार्टी जीत रही है. इन दलों को हटा दिया जाए तो भारतीय जनता पार्टी माइनस में चली जाएगी.''

    अखिलेश यादव ने कहा, ''आज भारतीय जनता पार्टी जहां भी है वो गठबंधन में शामिल दलों की वजह से है. इनके बिना वो शून्य है.''

    उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव होंगे. इसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस वजह से राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो गई.

  4. बिहार: मिड डे मील खाने से बीमार 34 बच्चों के मामले में कार्रवाई, प्रिंसिपल निलंबित और रसोइये हटाए गए, महमूद आलम, नालंदा (बिहार) से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    नालंदा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, परासी मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने से 34 बच्चे बीमार पड़ गए थे (सांकेतिक तस्वीर)

    बिहार के नालंदा में स्कूली बच्चों के मिड डे मील में नमक की जगह कथित तौर पर डिटर्जेंट पाउडर मिलाए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है.

    ज़िला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया जबकि तीनों रसोइयों मंटू देवी, शारदा देवी और नीपू देवी को हटा दिया गया है.

    परासी मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने से 34 बच्चे बीमार पड़ गए थे, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ़ में भर्ती कराया गया था.

    मिड डे मील

    इमेज स्रोत, EDUCATION DEPT. BIHAR

    इमेज कैप्शन, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश

    प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि खाने में डिटर्जेंट पाउडर होने की बात से इनकार किया गया है.

    मंगलवार को मध्य विद्यालय, परासी, नूरसराय में मिड-डे-मील खाने से 34 बच्चे (17 छात्र और 17 छात्राएं ) बीमार पड़ गए थे. जिन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    सभी बच्चे स्वस्थ और ख़तरे से बाहर बताए गए जिन्हें डॉक्टर की देखरेख में स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया.

  5. वर्ल्ड कप हॉकी में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में पहुंचा भारत

    हरमनप्रीत सिंह

    इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा

    नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में हुए हॉकी वर्ल्ड कप के पूल डी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है.

    भारत की ओर से पहला गोल खेल शुरू होने के पांच मिनट के बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए किया. इसके बाद अभिषेक ने 11वें मिनट पर एक शानदार फ़ील्ड गोल किया.

    खेल के 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.

    लेकिन एक मिनट के भीतर पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने फ़ील्ड गोल के ज़रिए अपनी टीम का खाता खोल दिया. इसके बाद 24वें मिनट में अभिषेक ने तीसरा गोल किया और उनके तुरंत बाद सुफ़ियान ख़ान ने पेनल्टी कॉर्नर के सहारे पाकिस्तान की ओर से दूसरा गोल दागा.

    खेल के 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की ओर से पाँचवाँ गोल दागा.

    इसके बाद पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने अपनी टीम के लिए 46वें मिनट में तीसरा गोल दागा जो कि एक फ़ील्ड गोल था. ये इस मैच में उनका दूसरा गोल था.

    वर्ल्ड कप में इस मैच से पहले भारत ने वेल्स के ख़िलाफ़ 3-1 की जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

  6. इसराइली सेना ने माना, ग़ज़ा में पांच साल की हिंद रजब की गाड़ी पर की थी गोलीबारी, योलांद नेल, मध्य पूर्व संवाददाता यरूशलम

    हिंद रजब

    इमेज स्रोत, FAMILY/Reuters

    इसराइली सेना ने पहली बार पुष्टि की है कि युद्ध के दौरान ग़ज़ा सिटी में उसने उस गाड़ी पर गोलीबारी की थी, जिसमें पांच साल की हिंद रजब और उसके परिवार के छह सदस्य सवार थे.

    जनवरी 2024 में हुए इस हमले में परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी.

    फ़लस्तीनी बच्ची हिंद इस हमले में बच गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका शव उसके रिश्तेदारों के शवों के साथ बरामद हुआ.

    हमले के बाद हिंद ने फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी का फ़ोन उठाया और घंटों तक उनसे बात करती रही.

    उसे बचाने के लिए रेड क्रिसेंट ने एक एंबुलेंस भेजी थी. यह कदम इसराइली सेना के साथ समन्वय करके उठाया गया था. लेकिन बाद में एंबुलेंस पर भी गोलाबारी की गई, जिसमें दो पैरामेडिकों की मौत हो गई.

    इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने एक बयान में कहा कि मामले की समीक्षा के बाद वह आपराधिक जांच शुरू करेगी.

    आईडीएफ़ ने कहा, "फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट की एंबुलेंस की आवाजाही के समन्वय में कथित खामियों के कारण, मिलिट्री पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिविज़न की ओर से घटना की आपराधिक जांच शुरू करने का फ़ैसला किया गया है."

    आईडीएफ़ ने शुरुआत में कहा था कि जिस समय हिंद की मौत हुई, उस समय उसका कोई भी सैनिक उस इलाके में मौजूद नहीं थे. हालांकि, जल्द ही इस दावे पर सवाल उठने लगे.

    बाद में आईडीएफ़ ने कहा कि उसने ग़ज़ा सिटी के कई इलाकों में सक्रिय अपने सैनिकों के ज़रिए "आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी की थी". इनमें तेल अल-हवा भी शामिल था, जहां हिंद मौजूद थी.

    पैरामेडिकों से हिंद की बातचीत की एक बेहद व्याकुल कर देने वाली रिकॉर्डिंग दुनिया भर में प्रसारित होने के बाद उसकी हत्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी.

  7. ईरान को लेकर साउथ कोरिया पर भड़के ट्रंप ? | 19 Aug, 2026 | दिनभर (बीबीसी हिन्दी)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. दिल्ली में सीएनजी पंप पर सिलेंडर में धमाका, तीन लोगों की मौत

    सीएनजी पंप पर विस्फोट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सीएनजी पंप पर विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं

    दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी री-फ़ीलिंग पंप पर सिलेंडर धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये हादसा तब हुआ जब एक ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी. पंप का कर्मचारी एक ट्रक में सीएनजी भर रहा था. इसी दौरान उसके सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.

  9. कार्टून: केयर और फंड

    पीएम केयर फंड

    इमेज स्रोत, bb

    इमेज कैप्शन, पीएम केयर फंड के आंकड़ों पर आज का कार्टून
  10. शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ़ में क्या कहा

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार को विकेट लेने के बधाई देते हुए

    भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ़ की है.

    मानव सुथार ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ़ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि 24 वर्षीय इस खिलाड़ी के रूप में भारत को लंबे समय के लिए एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ मिल गया है.

    बुधवार को श्रीलंका के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में सुथार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

    जून में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में छह विकेट शामिल थे.

    राजस्थान के इस गेंदबाज़ के बारे में गिल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "वह शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं. भारत में उन्होंने जो पहला मैच खेला था, उसमें भी और इस मैच में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. वह काफ़ी प्रतिभाशाली खिलाड़ी नज़र आते हैं और लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं."

    सुथार हैट्रिक लेने से मामूली अंतर से चूक गए. उन्होंने लगातार गेंदों पर सोनल दिनूषा और प्रभात जयसूर्या को आउट किया. हालांकि, इसी ओवर में उन्होंने लाहिरू कुमारा का विकेट भी ले लिया और तीन विकेट हासिल किए.

  11. कोलकाता के होटल में लगी आग में मरने वाले पांच बांग्लादेश के नागरिक

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, कोलकाता के होटल में लगी आग में नौ लोगों की मौत हुई है. मारे गए लोगों में से एक के रिश्तेदार को दिलासा देता एक शख़्स

    कोलकाता के न्यू मार्केट इलाक़े के एक होटल में मंगलवार देर रात आग लगने के कारण एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से पांच लोग बांग्लादेश के नागरिक थे.

    बीबीसी की बांग्ला सेवा के मुताबिक़ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शरणशीष दत्ता, अफ़साना शिम्मिन, देबाशीष दत्ता और मोहम्मद अकरम अली के रूप में हुई है.

    ये सभी बांग्लादेश के कुश्तिया ज़िले के निवासी थे. पांचवें व्यक्ति की पहचान अहमद बाबू के रूप में हुई है, जिनका पता अमीनबाज़ार, सावर में है.

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, मृतकों की पहचान तीन वर्षीय शरणशीष दत्ता और उसके पिता देबाशीष दत्ता के रूप में हुई है, जो कुश्तिया के मोहिनी मिल क्षेत्र के अरुआपारा के निवासी थे.

    फ़ायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अंदेशा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    इमेज कैप्शन, फ़ायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अंदेशा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी

    कोलकाता पुलिस ने यह भी कहा कि घटना में बचे हुए पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

    इस बीच, कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त मोहम्मद ख़ालिद ने बुधवार दोपहर बीबीसी बांग्ला को बताया कि मृतकों में से कम से कम पांच बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है.

  12. यूक्रेन के बर्ख़ास्त रक्षा मंत्री फ़ेदोरोव क्यों कर रहे हैं राष्ट्रपति चुनाव की मांग, डैन जॉनसन, कीएव और पॉल किर्बी, यूरोप के डिजिटल एडिटर

    मिखाइलो फ़ेदोरोव

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फ़ेदोरोव यूक्रेन में ख़ासे लोकप्रिय हैं

    यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फ़ेदोरोव ने युद्ध के दौरान राष्ट्रपति चुनाव कराने की मांग की है.

    इसे रूस के हमले के साढ़े चार साल बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के लिए सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. फ़ेदोरोव यूक्रेन में ख़ासे लोकप्रिय हैं.

    35 वर्षीय फ़ेदोरोव ने मंगलवार को यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "लोकतंत्र को रूस के हाथों बंधक नहीं बनाया जा सकता."

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन "इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम एक स्वतंत्र यूरोपीय देश बने रहना चाहते हैं."

    2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू है. इसके तहत चुनाव स्थगित हैं.

    फ़ेदोरोव ने वीडियो में ज़ेलेंस्की का नाम नहीं लिया. उन्हें पिछले महीने अचानक रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था. उनकी नियुक्ति को अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे.

    ज़ेलेंस्की ने अब तक फ़ेदोरोव के वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    फ़ेदोरोव को हटाए जाने के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे. हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय के एक सूत्र ने बीबीसी से कहा, "मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच चुनाव कराने की योजना बनाना बेहद अजीब है. यह पूरी तरह वास्तविकता से कटे होने को दिखाता है."

    इस बीच, यूक्रेन की भ्रष्टाचार विरोधी दो एजेंसियों ने कहा कि वे मौजूदा और पूर्व सांसदों के साथ-साथ राष्ट्रपति कार्यालय के एक अज्ञात अधिकारी को निशाना बनाकर एक विशेष अभियान चला रही हैं.

    कुछ घंटे बाद ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने बताया कि उनकी डिप्टी इरीना मुद्रा को पद से हटा दिया गया है. स्थानीय मीडिया में उनके ठिकाने पर छापे की खबरें आई थीं.

    अपने वीडियो में फ़ेदोरोव ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की वजह से सेना को हथियार और जरूरी उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं और इससे यूक्रेन के लिए युद्ध जीतना मुश्किल हो रहा है.

  13. अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फ़ंड पर उठाया सवाल, कहा- यहां हो इस्तेमाल

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फ़ंड का पैसा स्कूलों की दशा सुधारने में लगाने की मांग की है

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फ़ंड के पैसे पर सवाल उठाया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड कर कहा है कि पीएम केयर्स फ़ंड में जमा पैसे का इस्तेमाल देश के स्कूलों की दशा सुधारने के लिए होना चाहिए.

    अभिजीत दीपके ने कहा, ''कल एक रिपोर्ट आई थी कि पीएम केयर्स फ़ंड में लगभग 8,500 करोड़ यूं ही पड़े हुए हैं. इसका कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है. दूसरी ओर इस देश के बच्चे स्कूल के लिए अच्छी रोड हो उसके लिए रो रहे हैं. स्कूल में अच्छी बेंच हो उसके लिए रो रहे हैं.स्कूल में पीने का पानी हो उसके लिए रो रहे हैं. इस पैसे का इस्तेमाल हम ऐसे स्कूलों के बच्चों के लिए क्यों नहीं कर रहे हैं.''

    ''अगर एक मॉडल स्कूल बनाने में आठ करोड़ रुपये लगते हैं तो 8500 करोड़ रुपये में हज़ार से भी ज़्यादा ऐसे स्कूल बनकर तैयार हो सकते हैं.''

    उन्होंने कहा, ''मैंने हाल में गांवों के स्कूल देखे. मैंने अधिकारियों से पूछा कि यहां बेसिक सुविधाएं भी क्यों नहीं हैं तो मुझे कहा गया कि फ़ंड नहीं है. जो लोग ये वीडियो देख रहे हैं उन्हें पीएम से पूछना चाहिए पीएम केयर्स फ़ंड का पैसा स्कूलों को ठीक करने में क्यों नहीं करना चाहिए.''

    कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त से स्कूल ठीक करो अभियान शुरू किया है. इसके तहत पार्टी देशभर के स्कूलों की हालत सुधारने की मांग कर रही है.

  14. आरजेडी के राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी, बोले- जेल जाने से नहीं डरते

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बिहार में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की हालिया कार्रवाई के ख़िलाफ़ बुधवार को पटना में मार्च निकालते समय हिरासत में ले लिया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया कि तेजस्वी यादव को पटना में इनकम टैक्स कार्यालय के पास पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया.

    एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.

    हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, ''हम लोगों का मार्च राजभवन तक था लेकिन आयकर विभाग पर ही रोक दिया गया है. इस सरकार के ख़िलाफ़ हम लोग लड़ते रहेंगे.''

    उन्होंने कहा, ''हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है...हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य के लिए लड़ते रहेंगे. हम बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे.''

  15. कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस अस्थायी तौर पर निलंबित, एमी लोफ़्टहाउस, बीबीसी स्पोर्ट की सीनियर खेल पत्रकार

    निक किर्गियोस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, निक किर्गियोस ने इस साल अपने चार सिंगल्स मैचों में से एक जीता है और तीन हारे हैं

    जाने-माने टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कोकीन की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टेनिस से अस्थायी निलंबन झेला है.

    ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने 22 जून को मैलोर्का ओपन के दौरान अपना सैंपल दिया था. जांच में इसमें कोकीन के एक मेटाबोलाइट बेंज़ॉयलेकोनिन की मौजूदगी पाई गई.

    पूर्व वर्ल्ड नंबर 13 खिलाड़ी किर्गियोस को 4 अगस्त से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है.

    इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने कहा कि किर्गियोस इस अस्थायी निलंबन के ख़िलाफ़ अपील कर सकते थे, लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है.

    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में किर्गियोस ने कहा कि उन्होंने ''बहुत बड़ी गलती'' की है और इसकी ''पूरी जिम्मेदारी'' लेते हैं.

    निलंबन के दौरान किर्गियोस किसी भी ग्रैंड स्लैम या पुरुष और महिला टेनिस टूर से मंजूर किसी भी प्रतियोगिता में खेल, कोचिंग या दर्शक के तौर पर शामिल नहीं हो सकते.

    यह पाबंदी ट्रिब्यूनल के फ़ैसले तक जारी रहेगी.

    31 वर्षीय किर्गियोस ने इस सीजन में अब तक सिर्फ चार सिंगल्स मैच खेले हैं. पिछले कुछ वर्षों से वह घुटने और कलाई की चोटों से जूझ रहे हैं.

    उन्होंने आख़िरी बार विंबलडन में पुरुष डबल्स में हिस्सा लिया था, जहां वह अपने जोड़ीदार अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ पहले दौर में हार गए थे.

  16. ईरान से अमेरिका कैसी रियायतें चाहता है, ग़ालिबाफ़ ने क्या बताया

    ईरानी संसद के अध्यक्ष ग़ालिबाफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरानी संसद के अध्यक्ष ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का नाम लेते हुए बयान दिया है

    ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ़ ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी समझते हैं कि ईरान पर और अधिक दबाव डालकर उसे ऐसी रियायतें देने के लिए मजबूर किया जा सकता है जो किसी भी समझौते का हिस्सा नहीं थीं.

    ग़ालिबाफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का नाम लेते हुए कहा, "ये दोनों इस मामले को नहीं संभाल सकते. अमेरिकी प्रशासन को पहले उन समस्याओं का समाधान करना चाहिए जो उसने ख़ुद पैदा की हैं.''

    एक अलग पोस्ट में उन्होंने इराक़ यात्रा के संबंध में लिखा, "ईरानी और इराक़ी लोगों के बीच संबंध ऐतिहासिक और अटूट हैं. इस यात्रा के दौरान, हम दोनों देशों की व्यक्तिगत और सामूहिक शांति और दोनों देशों के लोगों की समृद्धि को और मज़बूत करने के लिए व्यावहारिक और महत्वपूर्ण क़दम उठाएंगे.''

  17. अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अभी से रात दस बजे तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

    भारतीय झंडा लगाया और लिखा 'जय हिंद', पाकिस्तान में इन दो लोगों पर क्या कार्रवाई हुई.

    पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को फिर से क्यों गिरफ़्तार किया गया?

    अखिलेश के 'पीडीए' की काट: बीजेपी की नई टीम में यूपी के लिए ये संदेश

  18. गॉल टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया

    भारतीय टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है

    श्रीलंका के ख़िलाफ़ गॉल क्रिकेट टेस्ट में भारत ने जीत हासिल कर ली है.

    सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया.

    भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसमें देवदत्त पडिक्कल (167) की शानदार शतकीय पारी भी शामिल थी.

    श्रीलंका पहली पारी में 284 रन ही बना सका था. मानव सुथार ने चार विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए थे.

    दूसरी पारी में भारत 48.5 ओवरों में 193 रन ही बना सका था, जवाब में श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी.

    इस तरह टीम इंडिया ने मुक़ाबला 165 रन से जीत लिया.

    भारत के लिए दूसरी पारी में मानव सुथार ने छह विकेट लिए. इस तरह अपने पहले ही मैच में मानव ने कुल जमा 10 विकेट लिए और मैच के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे.

  19. जो गिरफ़्तार हुए वो सिर्फ़ एक्टर, केजरीवाल हैं डायरेक्टर- स्वाति मालीवाल

    स्वाति मालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रोजेक्ट्स की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हुई गिरफ़्तारियों पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

    स्वाति मालीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी की एक फिल्म है- ‘भ्रष्टाचार की किताब: दिल्ली टू पंजाब’. आज जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, वे सिर्फ एक्टर हैं. इस मूवी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर, राइटर हैं शीश महल वाले पूर्व एमएलए अरविंद केजरीवाल. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने अपने 10 साल के शासन में भ्रष्टाचार की दुकानें चलाई हैं. स्कूल क्लासरूम हों, शराब के ठेके हों या दिल्ली जल बोर्ड- हर जगह यही खेल चला."

    दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को एंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को गिरफ़्तार किया है. दिल्ली सरकार की एसीबी ने मंगलवार को कहा कि सभी छह अभियुक्तों से पूछताछ की गई थी और उसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया.

    मालीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने बड़ी चतुराई से काम किया. उन्होंने खुद कोई मंत्रालय नहीं संभाला. वह मंत्रियों के जरिए भ्रष्टाचार करवाते थे और जब कोई मंत्री मामले में फंसता था, तो उसका दोष उसी मंत्री पर डाल देते थे."

  20. अरविंद केजरीवाल का दावा- अमित शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Ishant Chauhan/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर लगाया आरोप (फ़ाइल फ़ोटो)

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर हुई है.

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "एंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह तक एसीबी का सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार करने का कोई प्लान नहीं था. फिर दोपहर में अमित शाह जी का सीधे फ़ोन आया कि गिरफ़्तार कर लो. तब गिरफ़्तार किया."

    उन्होंने लिखा, "ज़ाहिर है कि अब गिरफ़्तारी इस बात से नहीं होती कि किसी ने कोई गुनाह किया है या नहीं बल्कि इस बात से होती है कि वे दोनों किसे गिरफ़्तार करना चाहते हैं."

    दरअसल, दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एसीबी ने मंगलवार को गिरफ़्तार किया है.

    जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रोजेक्ट्स की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.