राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू, एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती, मोहर सिंह मीणा, जयपुर से बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं.
मंत्री के प्रभारी डॉ सतीश मीणा ने बीबीसी हिन्दी को फ़ोन पर बताया, "मंत्री जी कुछ दिन से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. मंगलवार सुबह उन्होंने जांच कराई थी."डॉ सतीश बताते हैं, "जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल में रात दस बजे भर्ती किया गया."
उन्होंने कहा है कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार बताया है.
डॉक्टरों ने संक्रमण को देखते हुए मंत्री को फिलहाल किसी भी व्यक्ति या परिवार के सदस्यों से मिलने से बचने की सलाह दी है.
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उन्हें ज़रूरी इलाज दिया जा रहा है.
प्रदेश के राजनेताओं ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता ज़ाहिर की है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.







