भारत पर बरसा पाकिस्तानी सोशल मीडिया

इमेज स्रोत, Reuters

    • Author, अमृता शर्मा
    • पदनाम, बीबीसी मॉनिटरिंग

नेपाल के संविधान पर भारत की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान में लोग सोशल मीडिया के ज़रिए नेपाल के साथ एकजुटता जाहिर कर रहे हैं.

नए संविधान के ख़िलाफ़ भारत से लगी दक्षिणी नेपाल की सीमा पर प्रदर्शनों और बढ़ती हिंसा पर भारत ने चिंता जताई है.

नेपाल और भारत के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. सामान लेकर नेपाल जा रहे भारतीय ट्रक सीमा पर फंसे हुए हैं.

भारत-नेपाल की सीमा से जुड़े इलाक़ों, ख़ासकर बिहार से सटे क्षेत्रों में हिंसक गतिविधियों के कारण आगामी चुनाव को देखते हुए भारत चिंतित है.

भारत के विपरीत, पड़ोसी देश पाकिस्तान ने नेपाल के नए संविधान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि 'नया संविधान नेपाल में लोकतंत्र की नींव को और मज़बूत करेगा.'

भारत की निंदा

इमेज स्रोत, TWITTER

नेपाल के संविधान पर भारत के रुख़ को लेकर पाकिस्तान में ट्विटर यूजर हैशटैग <link type="page"><caption> #PakStandsWithNepal</caption><url href="https://twitter.com/hashtag/PakStandsWithNepal?src=hash" platform="highweb"/></link> के जरिए भारत की निंदा और नेपाल का समर्थन कर रहे हैं.

<link type="page"><caption> @SunnyMonda</caption><url href="(https://twitter.com/SunnyMonda/status/647644171897954304)" platform="highweb"/></link> ट्विटर हैंडल से सनी मोडा लिखते हैं, "हम पाकिस्तानी हैं हमेशा न्याय के साथ खड़े रहते हैं. अन्याय मानवता के लिए ख़तरा है. भारत एक चरमपंथी देश है, इसमें किसी को कोई शक है?"

वहीं हबीब रजा ‏<link type="page"><caption> @habibraza44</caption><url href="(https://twitter.com/habibraza44/status/646248795114598400)" platform="highweb"/></link> ट्विटर हैंडल से लिखते हैं "भारतीय हस्तक्षेप का नाश हो! संप्रभु नेपाल अमर रहे !!!"

ट्विटर यूजर <link type="page"><caption> अरहान ख़ान</caption><url href="(https://twitter.com/FarhanKVirk/status/647639779857698817)" platform="highweb"/></link> ने तो इस मसले पर अपने ट्वीट में चीन से भी सहायता की अपील कर डाली. उन्होंने ट्वीट किया, "चीन, पाकिस्तान का अच्छा दोस्त है और हम ऐसे में भारत के ख़िलाफ चीन से मदद की अपील करेंगे."

इमेज स्रोत, AP

<link type="page"><caption> खालिद सोहेल</caption><url href="(https://twitter.com/khalids077/status/647639728586493952)" platform="highweb"/></link> ने भारत की तीखी आलोचना करते हुए ट्वीट किया, "भारतीय भारत की कब्र खोद रहे हैं."

एक और यूजर <link type="page"><caption> सबीना</caption><url href="(https://twitter.com/sabena_siddiqi/status/647630637420048384)" platform="highweb"/></link> अपने ट्वीट में लिखती हैं, "भारत ने नेपालियों के साथ हमेशा बुरा बर्ताव किया है."

तो <link type="page"><caption> वरदा फज़ल</caption><url href="(https://twitter.com/WardaFazalSidd/status/647649015513767936)" platform="highweb"/></link> लिखती हैं, "भारत नेपाल, कश्मीर और पाकिस्तान में नियंत्रण सीमा पर हिंसा फैला रहा है. संयुक्त राष्ट्र को भारत के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए."

<italic><bold>(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग की ख़बरें <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> फेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं.)</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>