आसमां के कैनवस पर पेंटिंग बनाने वाले परिंदे

हम अक़्सर आसमान में पक्षियों के झुंड को एक खास क़तार में उड़ते हुए देखते हैं. एक साथ उड़ते हुए पक्षी आमतौर पर अंग्रेज़ी के 'V' अक्षर जैसी आकृति बना लेते हैं. इस झुंड में शामिल पक्षियों की संख्या आमतौर पर 10 या 15 के आस पास होती है.

लेकिन क्या आपने कभी लाखों पक्षियों को एक साथ उड़ते देखा है. ऐसा नज़ारा हिंदुस्तान के आसमान में नहीं बल्कि यूरोप के आसमान में एक ख़ास मौसम में देखने को मिलता है. जब स्टार्लिंग नामक चिड़िया लाखों की तादाद में इकट्ठा होती हैं और एक साथ आसमान में अलग-अलग आकृतियां बनाते हुए दिलकश नज़ारा पेश करने लगती हैं.

ऐसे ही नज़ारे इन दिनों स्कॉटलैंड के आसमान में देखने को मिल रहे हैं, देखिए इन तस्वीरों मेंः

दक्षिणी स्कॉटलैंड के ग्रेटना शहर के आसमान पर शाम ढलने के साथ इन दिनों ये ख़ास नज़ारा दिखने लगता है

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, दक्षिणी स्कॉटलैंड के ग्रेटना शहर के आसमान पर शाम ढलने के साथ इन दिनों ये ख़ास नज़ारा दिखने लगता है
Starling

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, हर साल नवंबर महीने के आसपास स्टार्लिंग पक्षी इसी तरह झुंड में आकर आसमान पर छा जाते हैं
Starling

इमेज स्रोत, Press Eye

इमेज कैप्शन, स्टार्लिंग के यूं एकसाथ आसमान में उड़ने को 'मरमरेशन' कहा जाता है, इस प्रक्रिया के दौरान ये सभी पंछी एक दूसरे को गर्म रखते हैं और खाने की जगहों से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं
कई बार स्टर्लिन चिडियों का झुंड आसमान में बेहद सुंदर आकृतियां बना देता है जिससे उन्हें देखने वाले मोहित होकर रह जाते हैं

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, कई बार स्टार्लिंग चिड़ियों का झुंड आसमान में बेहद सुंदर आकृतियां बना देता है जिससे उन्हें देखने वाले मोहित होकर रह जाते हैं
स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की सीमा के पास वाले इलाकों में यह नज़ारा आम होता है

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की सीमा के पास वाले इलाकों में यह नज़ारा आम होता है
Starling

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, ब्रिटेन में मरमरेशन के दौरान करीब 1 लाख स्टार्लिंग पक्षी इकट्ठा हो जाते हैं और पूरे आसमान पर छा जाते हैं

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)