गूगल ने याद किया कथाकार प्रेमचंद को

इमेज स्रोत, GOOGLE
गूगल ने भारत के मशहूर हिंदी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद को उनके जन्मदिन पर ख़ास डूडल के साथ याद किया है.
प्रेमचंद का जन्म 1880 में उत्तर प्रदेश के लमही गांव में हुआ था.
प्रेमचंद भारत के बड़े साहित्यकारों में गिने जाते हैं. उनके उपन्यास और कहानियों को विश्व स्तर पर पसंद किया गया. उनका अंतिम उपन्यास 'गोदान' सबसे ज़्यादा मशहूर हुआ था.
प्रेमचंद को भारत में 'कलम का सिपाही' के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने एक दर्ज़न से ज़्यादा उपन्यास और कई कहानियाँ लिखी थीं.

इमेज स्रोत, bbc
प्रेमचंद का असल नाम धनपत राय था. उन्होंने 13 साल की उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था. उन्होंने पहले उर्दू और फिर हिंदी में लिखा.
प्रेमचंद की ख़ास कहानियों में शतरंज के खिलाड़ी, पूस की रात, बड़े घर की बेटी और नमक का दारोगा हैं. उन्होंने गोदान के अलावा कर्मभूमि, निर्मला, रंगभूमि और सेवासदन जैसे चर्चित उन्यास भी लिखे.
प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में गाँव, सामाजिक ताने-बाने और ग़रीब किसान को ख़ास जगह दी थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link>और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












