भगवंत मान ने की गुरप्रीत कौर से शादी; हरियाणा है घर, खेती से जुड़ा परिवार

भगवंत मान

इमेज स्रोत, CM House

पढ़ने का समय: 3 मिनट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (सात जुलाई) को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी की. 48 साल के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है.

भगवंत मान

इमेज स्रोत, CM house

उनकी पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है और वो पेशे से डॉक्टर हैं.

भगवंत मान ने की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी

इमेज स्रोत, AAP MEDIA TEAM

भगवंत मान के परिवार के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में अपने परिवार के साथ शामिल हुए.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की

इमेज स्रोत, @RAGHAV_CHADHA

इमेज कैप्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की

अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के और भी कई नेता शादी में शामिल हुए.

भगवंत मान

इमेज स्रोत, CM house

गुरप्रीत कौर कौन हैं, ये जानने में लोगों की काफ़ी दिलचस्पी है. दरअसल, गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले के पेहोवा नगर से आता है.

गुरप्रीत कौर के पिता का नाम इंद्रजीत सिंह और मां का नाम राज कौर है.

छोड़िए YouTube पोस्ट
Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट YouTube समाप्त

गुरप्रीत कौर के चाचा गुरिंदरजीत सिंह ने बीबीसी को बताया कि उनका परिवार खेती से जुड़ा हुआ है, जिसमें तीन भाईयों में क़रीब 150 एकड़ की खेती है.

भगवंत मान, डॉ. गुरप्रीत कौर

इमेज स्रोत, @RAGHAV_CHADHA

उन्होंने कहा, "गुरप्रीत के पिता अपनी ज़मीन पर ठेके पर खेती करवाते हैं."

परिवार की खेती की ज़मीन पेहोवा के ही मदनपुर गांव में है. 2007 से पहले गुरप्रीत कौर का परिवार मदनपुर गांव में रहा करता था लेकिन उसके बाद से शहरी इलाके में रहने आ गए.

भगवंत मान, डॉ. गुरप्रीत कौर

इमेज स्रोत, @RAGHAV_CHADHA

डॉक्टर हैं गुरप्रीत कौर

गांव में परिवार के पड़ोसी पलविंदर के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से पंजाब के लुधियाना का है और दशकों पहले गुरप्रीत कौर के दादा हरियाणा में आकर बस गए थे.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं. उनकी बड़ी बहन अमेरिका में रहती हैं जबकि दूसरी बहन ऑस्ट्रेलिया में हैं.

गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री महर्षि मार्केंडेयश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च से हासिल की है. यह इंस्टीट्यूट अंबाला से 36 किलोमीटर दूर मुलाना में स्थित है.

गुरप्रीत कौर

इमेज स्रोत, ANI

गुरिंदरजीत सिंह कहते हैं, "वो पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं और बहुत समझदार हैं."

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ , ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ

इमेज स्रोत, ANI

गुरिंदरजीत सिंह पहले कांग्रेस से जुड़े थे लेकिन पिछले साल उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

वे कहते हैं कि गुरप्रीत के पिता की राजनीति में बहुत दिलचस्पी नहीं है, वे धार्मिक व्यक्ति हैं जिनका अधिकांश समय गुरुद्वारे में बीतता है.

गुरप्रीत के पिता पहले अपने गांव के सरपंच थे लेकिन अब उनके छोटे भाई गांव के सरपंच हैं.

भगवंत मान की यह दूसरी शादी है. उन्होंने अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से 2015 में तलाक़ लिया था.

पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं. दोनों बच्चे इस साल भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक़ हुए थे. उनकी पहली पत्नी और दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)