मध्य प्रदेश में मधुमक्खियों से 25 बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान गंवाने वाली कंचन बाई

वीडियो कैप्शन, रानपुर गांव के तमाम लोग कंचन बाई की हिम्मत को याद कर रहे हैं. देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट.
मध्य प्रदेश में मधुमक्खियों से 25 बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान गंवाने वाली कंचन बाई

मध्य प्रदेश के नीमच ज़िले के रानपुर गाँव में आंगनबाड़ी परिसर दो फ़रवरी की दोपहर मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया था.

जब आंगनबाड़ी के आसपास मौजूद बच्चों पर मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा, उस वक़्त परिसर में क़रीब 20 से 25 बच्चे थे.

उसी समय वहाँ मौजूद 55 साल की आंगनबाड़ी सहायिका कंचन बाई ने हालात को भांपा और बच्चों को बचाने दौड़ पड़ीं.

कंचन बाई ने अपनी हिम्मत और बहादुरी से बच्चों को बचा लिया लेकिन वो खुद मधुमक्खियों की शिकार हो गईं और उनकी मौत हो गई.

आज रानपुर गांव के तमाम लोग कंचन बाई की हिम्मत को याद कर रहे हैं. देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट.

रिपोर्टः विष्णुकांत तिवारी

शूटः आकाश श्रीवास्तव

एडिटिंगः रोहित लोहिया

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)