दुनिया भर में मशहूर कश्मीरी 'विलो बैट' पर कैसा संकट?

दुनिया भर में मशहूर कश्मीरी 'विलो बैट' पर कैसा संकट?

जम्मू और कश्मीर की विलो बैट इंडस्ट्री सिर्फ एक कारोबार नहीं है, ये वहां के हज़ारों कारीगरों की रोज़ी-रोटी का ज़रिया है.

अनंतनाग से लेकर बारामुला और पहलगाम में फैले इस कारोबार में बड़ी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं. इस इलाके से हर साल लाखों बैट बनाकर तैयार किए जाते हैं.

नए ब्रैंड्स इन बैट्स को ग्लोबल मार्केट में भी ले जा रहे हैं. इनका बड़ी संख्या में निर्यात भी हो रहा है.

पाकिस्तान के सियालकोट से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर तक पहुंची यह इंडस्ट्री आज यहां की शान बन चुकी है. मगर विलो पेड़ की पैदावार में गिरावट की वजह से यह बैट इंडस्ट्री आज चुनौतियों का सामना कर रही है.

रिपोर्टः माजिद जहांगीर

शूट/एडिटः देबलिन रॉय

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)