सिख परिवार ने मुसलमानों को कब्रिस्तान के लिए दान में दी ज़मीन

वीडियो कैप्शन, सिख परिवार ने मुसलमानों को कब्रिस्तान के लिए दान में दी ज़मीन
सिख परिवार ने मुसलमानों को कब्रिस्तान के लिए दान में दी ज़मीन

पंजाब के मोगा के एक गांव में कब्रिस्तान तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था.

गांव वालों के मुताबिक़ मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनों की मौत के बाद उन्हें कब्रिस्तान ले जाने में दिक्कत होती थी.

ये समस्या बीते करीब 70 साल से थी. अब जाकर इसका समाधान निकल पाया है.

इस मामले को बीबीसी न्यूज़ पंजाबी की टीम ने उठाया था, जिसके बाद एक सिख परिवार मदद के लिए आगे आया और अपनी ज़मीन दान में दे दी.

रिपोर्ट: हरमनदीप सिंह

शूट: गुरदेव सिंह

एडिट: गुरकीरतपाल सिंह

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)