अग्निवीर सेवा रिटायर होने वाले जवानों को किन नौकरियों में मिलेगा आरक्षण?

वीडियो कैप्शन,
अग्निवीर सेवा रिटायर होने वाले जवानों को किन नौकरियों में मिलेगा आरक्षण?

अग्निवीर की सेवा से रिटायर होने वाले जवानों के लिए केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों की भर्ती में 10 फ़ीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी.

इनमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल और रेलवे पुलिस बल में होने वाली भर्तियां शामिल है. पूर्व अग्निवीरों को उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी.

साल 2022 में जब सरकार अग्निपथ योजना लेकर आई थी तब यह बताया गया था कि भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के वाले अग्निवीरों को पैरामिलिट्री फोर्स, असम राइफल्स सहित राज्य सरकारों के पुलिसबल में आरक्षण दिया जाएगा. अब इसकी जानकारी तमाम केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों की ईकाइयों के प्रमुखों ने दी है.

पूर्व अग्निवीरों को उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी.
इमेज कैप्शन, पूर्व अग्निवीरों को उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)