पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत किसने क्या कहा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत किसने क्या कहा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया.

उन्होंने नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक ज़ाहिर किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "भारत ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को खो दिया है. उन्होंने सामान्य पृष्ठभूमि से उठकर एक सम्मानित अर्थशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बनाई थी."

उन्होंने लिखा, "वित्त मंत्री सहित सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर मनमोहन सिंह ने अपनी सेवाएं दीं और हमारी आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत प्रयास किए."

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "राजनीति में बहुत कम लोगों को वो सम्मान मिलता है, जो सरदार मनमोहन सिंह जी को मिला. उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणा बनी रहेगी. वो उन लोगों में हमेशा ऊंचा स्थान रखेंगे जो इस देश से सच्चा प्रेम करते हैं."

इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया. जानिए किसने क्या कहा?

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)