News image
आईपीएल के धनकुबेर
News image
महेंद्र सिंह धोनी
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

 

टीम: चेन्नई सुपर किंग्स
जन्म: 7 जुलाई, 1981 (राँची, झारखंड)
पहला वनडे: दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ (चटगाँव)
पहला टेस्ट: दिसंबर 2005 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ (चेन्नई)
पहला ट्वेन्टी 20: दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ (जोहानेसबर्ग)
बोली- छह करोड़ रुपए


पिछले कुछ वर्षों के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का कद कितना बढ़ा है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा बोली उनकी ही लगी. दिसंबर 2004 में अपना पहला वनडे मैच खेलने वाले धोनी तीन साल के अंदर भारतीय वनडे टीम के कप्तान बन गए.

इससे पहले ट्वेन्टी 20 विश्व कप में उनकी कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और आख़िरकार भारत ने ख़िताब पर भी क़ब्ज़ा किया. इसके बाद धोनी की लोकप्रियता में चार चाँद लग गए. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई यादगार मैच भी खेले. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तो भारत ने त्रिकोणीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियन को भी धूल चटा दी.

इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने छह करोड़ रुपए देकर महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में लिया है. इसी से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ वर्षों में कितनी छलांग लगाई है.

(इस सूची में सचिन, युवराज, गांगुली और सहवाग जैसे आइकन प्लेयर को नहीं शामिल किया गया है. आइकन प्लेयर अपनी-अपनी टीम के कप्तान हैं और इन्हें अपनी टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी से 15 फ़ीसदी ज्यादा पैसा मिल रहा है)
 
^^ऊपर चलेंपहले पन्ने पर चलें