बिहार में विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं. इनमें से 39 सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. बिहार के सवा पाँच करोड़ से ज़्यादा मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग 50 हज़ार से ज़्यादा मतदान केंद्रों पर वोटिंग की व्यवस्था करता है. चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के चुनाव चार चरणों में कराने की व्यवस्था की है. मतदान 18 और 26 अक्तूबर तथा 13 और 19 नवंबर को कराए जाएँगे. सभी सीटों पर मतों की गिनती 22 नवंबर को होगी. प्रस्तुत है मतदान का विस्तृत कार्यक्रम- पहला चरण/18.10.2005/कुल 61 सीट पटना ज़िला में- मसौढ़ी, फ़ुलवारी, बिक्रम, पालीगंज कैमूर- रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर रोहतास- कराकट, बिक्रमगंज, दिनारा, सासाराम, चेनारी, नोखा, डेहरी भोजपुर- संदेश, बरहारा, आरा, शाहपुर, जगदीशपुर, पीरो, साहर बक्सर- ब्रहमपुर, बक्सर, राजपुर, डुमराँव औरंगाबाद- नबीनगर, देव, औरंगाबाद, रफ़ीगंज, ओबरा, गोह गया- कोंच, इमामगंज, गुरुआ, बाराचट्टी, फ़तेहपुर, अतरी (बेलागंज, गया मुफ़स्सिल, गया शहर और बोध गया में 21 अक्तूबर को मतदान होगा.) अरवल- अरवल, कुर्था जहानाबाद- मखदमपुर, जहानाबाद, घोसी नवादा- नवादा, रजौली, गोबिंदपुर, वारसलीगंज, हिसुआ जमुई- चकाई, झाझा, जमुई, सिंकदरा बांका- अमरपुर, धुरैया, बांका, बेलहर, कटोरिया दूसरा चरण/26.10.2005/कुल 69 सीट भागलपुर- पीरपैंती, कोलगोंग, नाथनगर, भागलपुर, गोपालपुर, बिहपुर, सुल्तानगंज मुंगेर- तारापुर, खड़गपुर(29 अक्तूबर को), मुंगेर, जमालपुर लखीसराय-सूर्यगढ़ा(29 अक्तूबर को), लखीसराय शेखपुरा- शेखपुरा, बरबीघा बेगूसराय- बलिया, मटिहानी, बेगूसराय, बरौनी, बछवाड़ा, चेरिया बरियारपुर, बखरी खगड़िया- परबत्ता, चौथम, खगड़िया, अलौली कटिहार- कोरहा, बरारी, कटिहार, कदवा, बारसोई, प्राणपुर, मनिहारी पूर्णिया- रुपौली, धमदाहा, बनमखी, अमौर, बैसी, कस्बा, पूर्णिया वैशाली- हाजीपुर, राघोपुर, महनार, जनदाहा, पातेपुर, महुआ, लालगंज, वैशाली मुज़फ़्फ़रपुर- पारू, साहेबगंज, बरुराज, कांटी, कुढ़नी, सकरा, मुज़फ़्फ़रपुर, बोचहा, गैघट्टी, औरई, मीनापुर समस्तीपुर- कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर, दलसिंगसराय, बिभूतिपुर, रोसड़ा, सिंघिया, हसनपुर तीसरा चरण/13.11.2005/कुल 72 सीट पश्चिमी चंपारण- धनहा, बगहा, रामनगर, शिकारपुर, सिकटा, लौरिया, चनपटिया, बेतिया, नौतन पूर्वी चंपारण- रक्सौल, सुगौली, मोतिहारी, आदापुर, ढाका, घोड़ासाहन, मधुबन, पीपरा, केसरिया, हससिद्धि, गोबिंदगंज सीतामढ़ी- रूनी सैदपुर, बेलसंड, सीतामढ़ी, बथनाहा, मेजरगंज, सोनबरसा, सुरसंड, पुपरी शिवहर- शिवहर दरभंगा- मनीगाछी, बहेरा, घनश्यामपुर, बहेरी, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, केवटी, जाले, हायाघाट मधुबनी- बेनीपट्टी, बिसफ़ी, हरलखी, खजौली, बाबूबरही, मधुबनी, पंडौल, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, मधेपुर सुपौल- राघोपुर, किशुनपुर, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर सहरसा- सहरसा, महिषी, सिमरी बख़्तियारपुर, सोनबरसा मधेपुरा- कुमारखंड, सिंघेश्वर, मधेपुरा, किशनगंज, आलमनगर अररिया- रानीगंज, नरपतगंज, फ़ारबिसगंज, अररिया, सिकटी, जोकीहाट किशनगंज- बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज चौथा चरण/19.11.2005/कुल 41 सीट पटना- मोकामा, बाढ़, बख़्तियारपुर, फ़तुहा, पटना पश्चिम, पटना मध्य, पटना पूर्व, दानापुर, मनेर नालंदा- अस्थावाँ, बिहारशरीफ़, राजगीर, नालंदा, इस्लामपुर, हिलसा, चंडी, हरनौत सारण- माँझी, बनियापुर, मसरख, तरैया, मढ़ौरा, जलालपुर, छपरा, गरखा, परसा, सोनपुर सिवान- बसंतपुर, गोरियाकोठी, सिवान, मैरवा, दरौली, ज़ीरादेई, महाराजगंज, रघुनाथपुर गोपालगंज- कटया, भोरे, मीरगंज, गोपालगंज, बरौली, बैकुंठपुर | |  | | इंटरनेट लिंक्स | | | | बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. | |
|