दक्षिण एशिया में शनिवार आठ अक्तूबर को आए भूकंप के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. अभी भी मलबों के तले तलाश जारी है - लेकिन अब उनके नीचे जीवन होने की आशा कम ही है. आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में भूंकप से मारे जाने वालों की संख्या 25,000 बताई गई है. घायलों की संख्या 60,000 से अधिक बताई जा रही है. वहीं भारत प्रशासित कश्मीर में कम-से-कम 1400 लोग मारे गए हैं. हताहतों की संख्या और ऊपर जा सकती है क्योंकि अभी भी कई स्थान ऐसे हैं जहाँ राहत दल नहीं पहुँच सका है. | |  |  |  |  |  | भूकंप पर विशेष पाकिस्तान और भारत में भूकंप की तबाही पर हमारी विशेष प्रस्तुति- | |  | |
 |  |  |  |  | मौत के मुँह से बचे इस्लामाबाद में दो बहुमंज़िला इमारतें गिरने पर जीवित बचे कुछ लोगों की दास्ताँ. | |  | |
 |  |  |  |  | सहायता के लिए नंबर भूकंप से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी चाहते हों तो इन नंबरों पर फ़ोन करें. | |  | |
|