BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
मंगलवार, 04 मई, 2004 को 09:13 GMT तक के समाचार
मित्र को भेजेंकहानी छापें
अपहृत अफ़ग़ान सैनिक मारे गए
अफ़ग़ान सैनिक
अफ़ग़ान सैनिकों ने हाल के दिनों में देश के दक्षिण में कार्रवाई की है
अफ़ग़ानिस्तान के उन पाँच सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं जिनका सोमवार को अपहरण कर लिया गया था. ये शव देश के दक्षिण में बरामद हुए.

अधिकारियों ने इस हत्या के लिए पूर्व तालेबान शासन के लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

ज़ाबुल प्रांत के गवर्नर खिआल मोहम्मद ने एपी समाचार एजेंसी को बताया, "उन सभी को पेट और सीने में गोली मारी गई."

दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में हाल के दिनों में हिंसा में कुछ तेज़ी आई है और इसके लिए तालेबान के लड़ाकुओं को ही ज़िम्मेदार बताया जा रहा है.

रविवार को ज़ाबुल में ही एक बारूदी सुरंग के विस्फोट में कम से कम चार अफ़ग़ान सैनिक मारे गए थे.

तालेबान की घोषणा

पिछले सप्ताह कंधार, उरूज़गान और हेल्मंड प्रांत में अलग अलग धमाकों में कमसे कम 10 सैनिक और दो सहायता कर्मी मारे गए थे.

अफ़ग़ान अधिकारी इस तरह की घटनाओं में बढ़ोत्तरी के लिए तालेबान के लड़ाकुओं को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं.

इन लड़ाकुओं ने अमरीकी नेतृत्व वाली सेना के तहत काम कर रहे लोगों से बदला लेने का संकल्प लिया है.

तालेबान के विद्रोहियों ने इससे पहले घोषणा की थी कि वे विदेशी सैनिकों और नागरिकों के साथ ही उन सभी अफ़ग़ान लोगों को निशाना बनाएँगे जो विदेशियों के साथ काम कर रहे हैं या राष्ट्रपति हामिद करज़ई के साथ हैं.

इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
मित्र को भेजेंकहानी छापें
मौसम|हम कौन हैं|हमारा पता|गोपनीयता|मदद चाहिए
BBC Copyright Logo^^ वापस ऊपर चलें
पहला पन्ना|भारत और पड़ोस|खेल की दुनिया|मनोरंजन एक्सप्रेस|आपकी राय|कुछ और जानिए
BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>