ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे रेत पर खुले में एक ख़ास प्रदर्शनी लगी है और सभी के लिए खुली है.
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में कुरुकमबीन बीच पर इन दिनों एक ख़ास प्रदर्शनी लगी है. सालाना स्वेल स्कल्पचर्स फेस्टिवल में लगभग 50 कलाकृतियां मौजूद हैं. ऐसी ही एक कलाकृति के सामने से गुज़रता हुआ एक सर्फ़र.
इमेज कैप्शन, ये लगातार 12वां साल है जब समंदर किनारे रेत पर इन कलाकृतियों को पेश किया गया है.
इमेज कैप्शन, खुले में ये प्रदर्शनी है और सभी के लिए खुली है. आप किसी भी वक़्त जा कर इन्हें निहार सकते हैं.
इमेज कैप्शन, कुरुकमबीन ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट इलाक़े में पड़ता है. प्रांतीय राजधानी ब्रिसबेन से ये शहर दक्षिण में 98 किलोमीटर दूर है.
इमेज कैप्शन, यहां रखी कलाकृतियों में अलग अलग माध्यमों से कला के रंग बिखेरे गए हैं.
इमेज कैप्शन, 12 से 21 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में कई तरह की वर्कशॉप भी होंगी, जिनमें बच्चे और बड़े दोनों हिस्सा ले सकते हैं.