आपने देखी हैं नेहरू की ये तस्वीरें?

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 50वीं बरसी पर बीबीसी लाया है कुछ ख़ास तस्वीरें, जो उनकी ज़िंदगी के कई अनछुए पहलुओं को बयान करती हैं.

जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ़ भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, बल्कि उन्हें आधुनिक भारत के निर्माताओं में गिना जाता है. मंगलवार को उनके निधन को पचास साल पूरे हो रहे हैं. बीबीसी इस अवसर पर लाया है कुछ ख़ास तस्वीरें, जो उनकी ज़िंदगी के कई अनछुए पहलुओं को बयान करती हैं.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. उनके पिता मोती लाल नेहरू एक नामी वकील और धनाढ्य व्यक्ति थे. ये तस्वीर 1890 की है, जब नेहरू की उम्र एक वर्ष थी.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, उन्हें यहां अपने पिता मोतीलाल नेहरू और मां स्वरूप रानी नेहरू के साथ देखा जा सकता है. ये तस्वीर 1890 के आसपास की है.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर 1895 में तब ली गई जब लगभग छह वर्ष के नेहरू का मुंडन हुआ. ज़रीदार पोशाक में नेहरू.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, और ये तस्वीर तब की जब वो लगभग सात साल के थे.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू का बचपन बेहद संपन्नता में बीता. इसीलिए वो मानते थे कि उनका बचपन बेहद संरक्षित माहौल में बीता और उसमें किसी तरह का कोई रोमांच नहीं था.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू की मां स्वरूप रानी का संबंध एक ब्राह्मण कश्मीरी परिवार से थे. नेहरू उनकी दूसरी संतान थे जबकि पहली संतान की मौत जन्म के वक़्त ही हो गई थी. ये तस्वीर सन 1900 के आसपास की है.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू अपने माता पिता की तीन संतानों में सबसे बड़े थे. उनकी एक बहन विजय लक्ष्मी संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी तो दूसरी बहन कृष्णा हठीसिंह एक जानी मानी लेखक रहीं. 1904 के आसपास ली गई इस तस्वीर में नेहरू को इलाहाबाद के आनंद भवन में घुड़सवारी करते देखा जा सकता है.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, और ये तस्वीर तब ली गई जब नेहरू का उपनयन संस्कार हुआ.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर नेहरू के बचपन की एक और झलक पेश करती है जिसमें वो ख़ुद चेक सूट में हैं जबकि उनके चचेरे भाई ब्रिज किशोर कौल कुर्सी पर बैठे हुए हैं. ये तस्वीर 1899 की है.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू की शुरुआती शिक्षा घर पर ही हुई लेकिन बाद में वो पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने पहले हैरो स्कूल से और बाद में ट्रिनिटी कॉलेज से शिक्षा पाई. ये तस्वीर उनके हैरो स्कूल वाले दिनों की हैं जिनमें वो गोरखा वर्दी पहने हुए हैं. ये तस्वीर 1906 की है.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, हैरो इंग्लैंड का एक नामी स्कूल था जिसमें पढ़ने के लिए नेहरू 1905 में विदेश गए.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू ने लंदन के इनर टेंपल से क़ानून की पढ़ाई की और पिता की तरह बैरिस्टर बने. 1912 में भारत वापसी के बाद नेहरू ने कई वर्षों तक वकालत की. ये तस्वीर 1912 की है.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, जवाहर लाल नेहरू ने 1916 में कमला कौल से शादी की और उनकी एक बेटी हुई इंदिरा, जो बाद में भारत की प्रधानमंत्री बनीं. दिल्ली में हुई इस शादी के बाद नया नवेला शादीशुदा जोड़ा.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू 1919 में कांग्रेस में शामिल हुए और भारत की स्वाधीनता के लिए वो गांधी के नेतृत्व में काम करने वाले अग्रणी नेताओं में रहे. दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति तक नेहरू गांधी के उत्तराधिकारी माने जाने लगे और देश की आज़ादी के बाद वही पहले प्रधानमंत्री बने.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने उदार समाजवादी आर्थिक सुधारों को लागू किया और भारत को औद्योगिकीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ाया.
जवाहर लाल नेहरू
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नेहरू के कार्यकाल में भारत और चीन के बीच शांति प्रयासों के बावजूद 1962 में युद्ध हुआ जिसमें भारत की पराजय हुई. इस हार से न सिर्फ़ नेहरू के पंचशील के सिद्धांत को ठेस लगी बल्कि इसके बाद उनकी सेहत भी बिगड़ने लगी. 27 मई 1964 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी अंतिम यात्रा में इस तरह लोग अपने नेता को विदाई देने के लिए उमड़े थे.