अभिनेता शशि कपूर ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जिसमें पूरा कपूर परिवार पहुंचा.
इमेज कैप्शन, अभिनेता शशि कपूर ने अपने घर पर हर साल की तरह क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जिसमें पूरे कपूर परिवार को न्यौता भेजा गया. इस तस्वीर में शशि कपूर के भतीजे ऋषि कपूर, उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर नज़र आ रही हैं. साथ में हैं रिद्धिमा की बेटी.
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी अपने दादा की इस पार्टी में पहुंचीं. करिश्मा, शशि कपूर के भतीजे रणधीर कपूर की बेटी हैं.
इमेज कैप्शन, शशि कपूर के घर पर इस सालाना क्रिसमस पार्टी के आयोजन की शुरुआत उनकी पत्नी दिवंगत जेनिफ़र ने की थी. शशि कपूर इस तस्वीर में नज़र आ रहे हैं. सेहत ठीक ना होने की वजह से वह सार्वजनिक तौर पर ज़्यादा नज़र नहीं आते.
इमेज कैप्शन, शशि कपूर की भाभी और दिवंगत राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंची.
इमेज कैप्शन, करीना कपूर अपने शौहर सैफ़ अली ख़ान के साथ पार्टी में पहुंचीं.
इमेज कैप्शन, ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी पार्टी में पहुंचे.