बच्चे की जान लोगे क्या!

इंडोनेशिया में एक प्रदर्शनी मैच में एक सूमो पहलवान से भिड़ गए दो बच्चे. देखिए ये तस्वीरें...

सूमो पहलवान, इंडोनेशिया, जकार्ता
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पिछले दिनों 'सूमो टूर्नामेंट इन जकार्ता' नाम की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान एक बच्चा सूमो पहलवान से भिड़ गया.
सूमो पहलवान, इंडोनेशिया, जकार्ता
इमेज कैप्शन, जापानी सूमो शिक्षक ने बच्चों को बताया कि आखिर पहलवानी क्या बला है? टूर्नामेंट के दौरान शिक्षक ने बच्चों को पहलवानी के गुर सिखाए. प्रदर्शनी जापान-इंडोनेशिया के रिश्तों की 55वीं वर्षगांठ पर आयोजित की गई.
सूमो पहलवान, इंडोनेशिया, जकार्ता
इमेज कैप्शन, पिछले पांच साल के दौरान इंडोनेशिया में जापान की तरफ़ से सूमो पहलवानों का यह पहला दौरा था. इनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे जो सूमो पहलवानी सीख रहे हैं.
सूमो पहलवान, इंडोनेशिया, जकार्ता
इमेज कैप्शन, दांव सिखाते हुए एक बच्चे पर सूमो पहलवान ने ऐसा दांव लगाया कि लगा कि वो बच्चे को उठाकर फेंक देगा. मगर दर्शकों को जल्द ही पता चल गया कि यह नकली लड़ाई है.
सूमो पहलवान, इंडोनेशिया, जकार्ता
इमेज कैप्शन, 'सूमो टूर्नामेंट इन जकार्ता' नाम की इस प्रदर्शनी में लोगों ने सबसे ज़्यादा आनंद लिया दो सूमो पहलवानों की असल लड़ाई को देखकर. प्रदर्शनी को लेकर जकार्ता के लोगों में काफी उत्साह देखा गया.
सूमो पहलवान, इंडोनेशिया, जकार्ता
इमेज कैप्शन, सूमो टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशनिया में जकार्ता के इस्तोरा स्टेडियम में सभी सूमो पहलवान इकट्ठे हुए. उन्हें देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे.