बागों में बहार है...

लंदन में इन दिनों दुनिया का सबसे बड़ा फ्लॉवर शो रहा है, जहां चारों तरफ फूलों की ख़ुशबू महक रही है. देखिए फूलों के इस मेले की तस्वीरें.

लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, लंदन के हैम्पटन कोर्ट पैलेस में दुनिया के सबसे बड़े फ्लॉवर शो का आयोजन किया गया है. शो के दौरान कार्निवल ड्रेस में झूमती एक महिला.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, इस शो में भाग लेने वाली प्रदर्शक रंग-बिरंगी पोषाक पहन कर फूलों के बीच मॉडलिंग करती हैं.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनी शुरू होने से पहले गेमा ग्रीनवुड फूलों को बेहतरीन शेप दे रही हैं.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, इस फ्लॉवर शो में डेलिया के फूलों का गुलिस्तां अकसर लोगों को लुभाता है.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, शो से पहले बगीचे में धूप सेंकती एक महिला.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री एमिलिया फॉक्स बगीचे में घूम रही तितलियों के साथ खेलने से ख़ुद को रोक नही पाईं.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, फूलों की खूबसूरती को करीब से निहारती एक महिला.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, फूलों की शोभा बढ़ा रही ये गिलहरियां एक नज़र देखने से असली ही लगती हैं!
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, फूलों से सजाई गई इस विंडमिल की खूबसूरती देखते ही बनती है.
लंदन फ्लॉवर शो
इमेज कैप्शन, ये फ्लॉवर शो मंगलवार को शुरू हुआ है और 14 जुलाई तक चलेगा.