दलाई लामा का 77वां जन्मदिवस समारोह

निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा छह जुलाई को 77 वर्ष के हो गए हैं. इस अवसर पर भारत और नेपाल के कई शहरों में समारोहों का आयोजन किया गया है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दलाई लामा ने एक सभा को भी संबोधित किया है.

दलाई लामा
इमेज कैप्शन, निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 77वें जन्मदिवस पर हिमाचल प्रदेश के शहर धर्मशाला के करीब मैकलियोडगंज में एक भाषण देते हुए.
तिब्बती भिक्षुणियां
इमेज कैप्शन, तिब्बती भिक्षुणियां नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित चूसांग मठ की ओर जाती हुईं. इस मठ में दलाई लामा का जन्म दिवस समारोह आयोजित किया गया.
तिब्बती बच्चे
इमेज कैप्शन, दिल्ली में तिब्बती बच्चे दलाई लामा के जन्मदिवस समारोह में अपनी प्रस्तुती से पहले तैयारी करते हुए
काठमांडू
इमेज कैप्शन, नेपाल में काठमांडू के करीब ये तिब्बती बौद्ध दलाई लामा की तस्वीर को सजा रहे हैं.
तिब्बती महिला
इमेज कैप्शन, दलाई लामा का जन्मदिवस मनाने के लिए परंपरागत तिब्बती वस्त्रों में एक महिला
तिब्बती बच्चे
इमेज कैप्शन, परंपरागत तिब्बती नृत्य करते बच्चे
तिब्बती युवक
इमेज कैप्शन, धर्मशाला के एक मठ में समारोह से पहले एक तिब्बती
दलाई लामा
इमेज कैप्शन, धर्मशाला में बौद्ध भिक्षुओं से घिरे दलाई लामा
दलाई लामा
इमेज कैप्शन, दलाई लामा निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगे के साथ