प्रिंस हैरी का ये इंटरव्यू विवादों में क्यों है?

वीडियो कैप्शन, प्रिंस हैरी का ये इंटरव्यू विवादों में क्यों है?

प्रिंस हैरी ने अपने संस्मरण में कई ऐसी बातें रखी हैं जिनकी वजह से नए विवाद खड़े हो गए हैं.

उनकी किताब आधिकारिक तौर पर 10 जनवरी से बिक्री के लिए मौजूद रहेगी.

अपनी किताब में प्रिंस हैरी ने बताया कि उनके भाई प्रिंस विलियम्स ने उन्हें धक्का दिया था. प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश सेना में अपनी सेवाओं के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में कुछ वक़्त बिताया था और 25 तालिबानी लड़ाकों को मारा था.

इसके साथ ही प्रिंस हैरी ने अपनी वर्जिनिटी पर भी बात की है. प्रिंस हैरी की इन तमाम बातों पर केंसिंगटन पैलेस और बकिंघम पैलेस ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)