भारत-चीन बॉर्डर की कहानी जिस पर इतना तनाव है
पिछले कुछ सालों में भारत और चीन के बीच सीमा पर झड़प और तनाव की ख़बरें आती रही हैं.
अब अरुणाचल प्रदेश के तवांग की घटना के बाद एक बार फिर सीमा विवाद बढ़ता दिख रहा है.
लेकिन सिर्फ तवांग ही नहीं दोनों देशों के बीच सीमा पर कई इलाक़ों में विवाद है.
साल 2020 में गलवान में भारत और चीन के बीच संघर्ष हुआ.
इसके बाद चीन ने पूर्वी लद्दाख़ की पैंगोंग त्सो झील में अपनी गश्ती नौकाओं की तैनाती बढ़ा दी थी. ये इलाक़ा लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC के पास है.
अब ये समझने की कोशिश करते हैं कि LAC क्या है और वहां हो रहे इस तनाव का कारण क्या है? देखिए ये रिपोर्ट.
वीडियो: सारिका सिंह, मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)