परमाणु हथियार चलाने का बटन किसके पास है? - दुनिया जहान

वीडियो कैप्शन, परमाणु हथियार चलाने का बटन किसके पास है? - दुनिया जहान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में विशेष सैन्य अभियान का ऐलान किया और पहले से ही सीमा पर तैनात रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया.

संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की और उस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए. 27 फरवरी को पुतिन ने अपने परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दे दिया.

दुनिया में परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा ज़खीरा रूस के पास है. रूस के अलावा अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और भी कई देशों के पास परमाणु हथियार हैं.

लेकिन सवाल ये है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल क्या है? तबाही के इन हथियारों के ज़खीरे की चाभी किसके पास है? दुनिया जहान में इसी मुद्दे पर पड़ताल.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)