उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया. उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे नाकाम होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली. वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे और दो बार संसद के सदस्य. उनके मुख्यमंत्री रहते ही बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)