लॉकडाउन लगने पर कई जगहों से शुरू हुआ मज़दूरों का पलायन

वीडियो कैप्शन, लॉकडाउन लगने पर कई जगहों से शुरू हुआ मज़दूरों का पलायन

कोरोना के बढ़ते मामले और लॉकडाउन ने प्रवासी मज़दूरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. मुंबई से प्रवासी मज़दूर लगातार अपने गांव जा रहे हैं. मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पर प्रवासी मज़दूरों की भीड़ दिख रही है.

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बस अड्डे का भी यही हाल है. कई प्रवासी मज़दूर यहां से बस पकड़कर अपने गांव लौट रहे हैं. मज़दूरों को एनएच-27 पर भी चलते हुए देखा जा सकता है.

लॉकडाउन लगने के बाद दिल्ली से भी मज़दूरों का पलायन शुरू हो गया. दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई लोग घर लौटने के लिए आ गए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)