जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब के मामले पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब पर राहुल गांधी को संसद में बोलने देने से रोके जाने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा है.

सारांश

लाइव कवरेज

सौरभ यादव

  1. जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब के मामले में क्या बोले प्रशांत किशोर?

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद में राहुल गांधी को बोलने देने से रोके जाने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार को घेरा है.

    मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. जब भी चुनाव होता है जनता सिर्फ सत्ता पक्ष का चुनाव नहीं करती है बल्कि विपक्ष का भी चुनाव करती है. राहुल गांधी से आपका सरोकार हो या ना हो लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है कि विपक्ष के नेता को बोलने से ना रोका जाए.”

    उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी सदन में कुछ बोल रहे थे, अगर सरकार को कुछ गलत लग रहा था तो बोलने के बाद आप उसे हटा देते रिकॉर्ड से.. बोलने देने से रोकना मुझे लगता है उचित नहीं है. ये लोकतंत्र के लिए घातक है.”

    प्रशांत किशोर ने कहा, “विपक्ष के नेता को बोलने का अधिकार है. उन्हें रोकना नहीं चाहिए था इस हिसाब से सरकार की गलती है.”

    जनरल मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंश पढ़े जाने पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, “किताब पहले से मौजूद है तभी तो उन्होंने कोट किया है. सदन में जो राहुल गांधी बोल रहे वो किताब के हवाले से नहीं एक मैगजिन में छपे एक आर्टिकल के हवाले से बोले रहे थे जिसमें उस किताब का संदर्भ दिया गया था.”

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.