धौला कुआं रेप: पांचों अभियुक्त दोषी

इमेज स्रोत, AFP
दिल्ली की एक अदालत ने धौला कुआं सामूहिक बलात्कार मामले के सभी पांच अभियुक्तों को दोषी क़रार दिया है.
ये मामला साल 2010 का है जब कॉल सेंटर में काम करने वाली एक 30 वर्षीय महिला का दिल्ली के धौला कुआं इलाके से अपहरण कर बलात्कार किया गया.
पुलिस के अनुसार महिला का अपहरण उस वक्त हुआ था जब वो अपने एक साथी के साथ काम के बाद घर लौट रही थीं.

इमेज स्रोत, AFP
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काम करने वाली सभी बीपीओ कंपनियों को महिला-सुरक्षा संबंधी आदेश दिया था.
पुलिस का आदेश था कि अंधेरे में काम के बाद जब महिला कर्मचारियों को घर छोड़ा जाए तो उनके साथ सुरक्षा गार्ड भेजे जाएं.
ग़ौरतलब है कि दिसंबर 2012 में ऐसी ही एक मामले के बाद दिल्ली में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के बारे में प्रशासन ने कई कदम उठाए थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>








