इन दिनों कहां व्यस्त हैं आलिया भट्ट- प्रियंका चोपड़ा

कहते हैं कि बॉलीवुड कभी ठहरता नहीं है. यहां हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है.

शाहरुख खान

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, कहते हैं कि बॉलीवुड कभी ठहरता नहीं है. यहां हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है. फिल्म प्रमोशन से लेकर कंट्रोवर्सीज़ तक. तरह-तरह के गॉसिप्स और जानें कितनी ख़बरें. यहां हम ऐसी ही कुछ छोटी-बड़ी ख़बरों को समेटने की कोशिश कर रहे हैं. बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ ख़ान की कंपनी रेड चिलीज विवादों में हैं. मुंबई नगर निगम ने उनके दफ़्तर की चौथी मंजिल पर बनी कैंटीन गुरुवार को ढहा दी. नगर निगम का आरोप है कि कैंटीन का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था.
आमिर खान

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, आमिर ख़ान इन दिनों अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में काफ़ी व्यस्त हैं. फिल्म प्रमोशन में ओवरसीज़ मार्केट का भी ख़ास ख्याल रखा जा रहा है. इस हफ़्ते की शुरुआत में वो सिंगापुर में थे. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी सिंगर गर्ल की है जो इंटरनेट पर मशहूर हो जाती है.
सुष्मिता सेन

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, सुष्मिता सेन इन दिनों अपने कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए कुवैत और दुबई के दौरे पर हैं. हालांकि उनके बॉलीवुड करियर में लंबे समय से ठहराव की स्थिति बन गई हैं. पिछले छह-सात साल में बड़े पर्दे पर उनकी इक्का-दुक्का फिल्में ही रिलीज़ हुई हैं.
आलिया भट्ट

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, आलिया भट्ट के लिए पिछले दो साल में बॉलीवुड में काफी कुछ बदला है. वो मानने लगी हैं कि बदलाव ही वो चीज़ है जो हमेशा मौजूद रहती है. वो सवाल भी करती हैं कि क्या लोग उन्हें इसी तरह सिर आंखों पर बिठाते रहेंगे. ये बातें वो नई दिल्ली में हुए एक आर्थिक सम्मेलन में करण जौहर के साथ एक डिस्कशन प्रोग्राम में कर रही थीं.
करण जोहर

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, इस बार करण फ़िल्मों पर नहीं बल्कि इकॉनमी पर बोल रहे थे. मौका था नई दिल्ली में वर्ल्ड इकॉनमिक फ़ोरम की बैठक का. करण ने कहा कि जिस तरह से बॉलीवुड फ़़िल्में इंटरवल के बाद रफ़्तार पकड़ती हैं, उसी तरह अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में रफ्तार पकड़ेगी. बकौल करण ये वक्त इंडियन इकॉनमी का इंटरवल प्वॉइंट है.
आशा भोंसले

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, पिछले महीने मशहूर सिंगर आशा भोंसले 84 बरस की हो गईं. उन्हें बॉलीवुड को रॉक-एन-रोल से परिचित कराने का श्रेय दिया जाता है. इस हफ़्ते दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में उन्होंने खुद अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने ख़्वाहिश जताई कि उनकी मोम की प्रतिमा एल्विस प्रिस्ले और माइकल जैक्सन के बीच रखी जाए.
आदित्य नारायण

इमेज स्रोत, Twitter@ImAdityaNarayan

इमेज कैप्शन, मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने बहुत कम उम्र में बतौर गायक शोहरत हासिल कर ली थी. अब वे एक स्थापित गायक, अभिनेता और टेलीविज़न होस्ट हैं. पिछले दिनों आदित्य सुर्ख़ियों में थे और वो भी उन वजहों से जो शायद वो नहीं चाहते होंगे. ज़्यादा सामान लेकर यात्रा करने में एक निजी एयरलाइंस कंपनी ने उनसे अतिरिक्त भाड़ा मांगा और विमानन कंपनी के मुताबिक़ आदित्य बहस में उलझ गए.
प्रियंका चोपड़ा

इमेज स्रोत, Twitter@priyankachopra

इमेज कैप्शन, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने प्रोफ़ेशनल कमिटमेंट्स के अलावा कई सामाजिक ज़िम्मेदारियां निभा रही हैं. वे यूनिसेफ़ के लिए काम कर रही हैं और इसी सिलसिले में पिछले दिनों वे अमरीका में थीं. इसी हफ़्ते ये ख़बर आई कि वे भारत के स्किल इंडिया कैम्पेन से जुड़ रही हैं. इस कैम्पेन में उनके अलावा बॉलीवुड के और भी सितारे हैं. (सभी इनपुट- समाचार एजेंसियों से)