कमला हैरिस ने अमेरिकी चुनाव में हार स्वीकार की, ट्रंप को दी बधाई और क्या-क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद अपने पहले भाषण में कमला हैरिस ने समर्थकों से डोनाल्ड ट्रंप की जीत को मानने की अपील की है.

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद अपने पहले भाषण में कमला हैरिस ने समर्थकों से डोनाल्ड ट्रंप की जीत को स्वीकार करने की अपील की है.
इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अपने आदर्शों के लिए ''कभी हार मत मानो''. वॉशिंगटन डीसी में स्थित हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में अपने भाषण में हैरिस ने माना, "चुनाव का नतीजा वो नहीं है जो हम चाहते थे", लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होना चाहिए.
हैरिस ने वहां मौजूद अपने समर्थकों से निराश न होने की बात कही. वो अपने कैंपेन सॉन्ग के साथ मंच पर आईं और फिर अपने रनिंग मेट, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़, कैंपेन स्टाफ, समर्थकों, पोल वर्कर्स और चुनाव अधिकारियों का आभार जताया.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



