टी-20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने दिलाई भारत को जोरदार शुरुआत

संजू सैमसन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, संजू सैमसन ने एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है
पढ़ने का समय: 2 मिनट

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने भारत को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई है.

छह ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 67 रन है. संजू सैमसन 20 गेंद में 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. ईशान किशन 9 गेंद में 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

इससे पहले दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए. विल जैक्स को उनका विकेट मिला है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लैंड की टीम में हालांकि इस मैच के लिए एक बदलाव हुआ है.

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया है कि प्लेइंग 11 में आज रेहान की जगह ओवर्टन आए हैं.

वहीं न्यूजीलैंड ने बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली.

भारत और इंग्लैंड में से जो भी टीम आज के मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब होगी 8 मार्च को वो फाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करेगी.

प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फ़िल सॉल्ट, जॉस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियम डॉसन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल रशीद.

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.