You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पानी देवी: जो 94 साल की उम्र में बदल रही हैं 'खेल के नियम'
न उम्र की परवाह, न थकान का डर...बस कुछ अलग करने का जुनून. पानी देवी जिस माहौल से आती हैं, वहां इस उम्र में खेलना लगभग नामुमकिन माना जाता है.
जिस उम्र में ज़्यादातर लोग धीमे पड़ जाते हैं, उस उम्र के पड़ाव पर पानी देवी बुज़ुर्ग होने के मायने बदल रही हैं.
राजस्थान की 94 वर्षीय पानी देवी मास्टर एथलीट बनने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं. उनका सीक्रेट है, न कोई डर, न कोई सीमा.
यह कहानी इसलिए भी ख़ास है क्योंकि उनके पोते जय किशन ही उनके कोच हैं.
बीबीसी संवाददाता कुमारी स्नेहा ने पानी देवी और जय किशन से मुलाकात कर उनके सफ़र, सामने आई चुनौतियों और खेल ने उनकी ज़िंदगी में क्या बदलाव लाया, इस पर बातचीत की.
शूट-एडिट: देबलिन रॉय
फ़ील्ड प्रोड्यूसर: शिवालिका पुरी
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.